×

Rahul Gandhi on Manipur: मणिपुर CM के इस्तीफे पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, बीरेन सिंह पर लगाए ये बड़ा आरोप

Rahul Gandhi on Manipur CM Resignation: मणिपुर मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन सिंह के इस्तीफे राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई। साथ ही उन्होंने बीरेन सिंह पर अलगाव का आरोप लगाया है।

Sakshi Singh
Published on: 9 Feb 2025 8:39 PM IST (Updated on: 9 Feb 2025 9:03 PM IST)
Rahul Gandhi on Manipur CM Resignation
X

Rahul Gandhi on Manipur CM Resignation

Rahul Gandhi on Manipur CM Resignation: मणिपुर मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन सिंह के इस्तीफे राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने बीरेन सिंह पर मणिपुर में विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में कहा कि करीब दो साल तक भाजपा के सीएम बीरेन सिंह ने मणिपुर में विभाजन को बढ़ावा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में हिंसा, जानमाल की हानि और भारत के विचार के विनाश के बावजूद उन्हें पद पर बने रहने दिया।

पोस्ट में राहुल गांधी ने आगे कहा, " सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे से पता चलता है कि जनता का बढ़ता दबाव, सुप्रीम कोर्ट की जांच और कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव ने उन्हें जवाबदेह बना दिया है।लेकिन सबसे जरूरी प्राथमिकता राज्य में शांति बहाल करना और मणिपुर के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाना है। पीएम मोदी को तुरंत मणिपुर का दौरा करना चाहिए, लोगों की बात सुननी चाहिए और अंत में सामान्य स्थिति वापस लाने की अपनी योजना के बारे में बताना चाहिए।"

NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने क्या कहा

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे पर NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि पार्टी तय करती है कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा। इसमें हमें कोई अर्थ नहीं निकालना चाहिए। कोई भी पार्टी अपनी सरकार को सुचारू रूप से चलाने के लिए समय-समय पर परिस्थिति के अनुरूप फैसले लेती है। यह भी उसका एक हिस्सा है। इसमें उसका कोई और अर्थ निकालना, मुझे उचित नहीं लगता।

मणिपुर भाजपा अध्यक्ष ने साफ की स्थिति

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे पर मणिपुर भाजपा अध्यक्ष ए शारदा देवी ने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री ने आज शाम 5:30 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए इस्तीफा दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य की अखंडता को बचाने और राज्य के लोगों की सुरक्षा करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने राज्य के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा दिया है। पार्टी के विधायकों के बीच कोई मतभेद नहीं है। "

मणिपुर प्रगति करे और वहां शांति रहे

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे पर असम के दरांग-उदलगुरी से भाजपा सांसद दिलीप सैकिया ने कहा, "मुझे अभी उनके इस्तीफे की सूचना मिली है। यह उनका फैसला है। मैं अपने मंत्रिमंडल के साथ इस पर चर्चा करूंगा। हम बस यही चाहते हैं कि मणिपुर प्रगति करे और वहां शांति रहे।"



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story