×

राहुल गांधी को 'असंसदीय टिप्पणी' पर लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, PM मोदी पर दिया था बयान

Contempt Notice On PM Remarks:राहुल गांधी ने PM मोदी पर लोकसभा में हमला बोला था। आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत, अवमानना, असंसदीय और भ्रामक तथ्य रखे थे।

aman
Written By aman
Published on: 12 Feb 2023 3:02 PM GMT (Updated on: 12 Feb 2023 3:02 PM GMT)
Contempt Notice On PM Remarks:
X

Rahul Gandhi (Social Media)

Contempt Notice On PM Remarks: लोकसभा सचिवालय (Lok Sabha Secretariat) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को नोटिस जारी किया है। सचिवालय ने झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) और संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के विशेषाधिकार हनन के नोटिस पर राहुल से जवाब मांगा है। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी से 15 फरवरी तक इस नोटिस पर जवाब मांगा है।

आपको बता दें कि, बीते 7 फरवरी को राहुल गांधी पर आरोप लगा था कि उन्होंने लोकसभा (Lok Sabha) में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ गलत, अवमानना, असंसदीय और भ्रामक तथ्य रखे। इसी मामले पर लोकसभा सचिवालय के विशेषाधिकार और आचरण शाखा के उपसचिव ने कांग्रेस सांसद को ईमेल भेजा है।

निशिकांत दुबे ने किया था नोटिस जारी

दरअसल, राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विशेषाधिकार हनन (Breach of Privilege) का नोटिस जारी किया था। जिसके बाद, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा था कि, नियम- 380 (Rule- 380) के तहत राहुल गांधी के कुछ असंसदीय (Unparliamentary), असम्मानीय आरोपों को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया जाए।

'राहुल के आरोप गलत और भटकाने वाले'

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा में दिए उस भाषण के दौरान सदन का माहौल गरमा गया था। बीजेपी नेताओं ने नेताओं कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा था कि, 'कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 7 फरवरी को पार्लियामेंट में बगैर किसी प्रमाण के प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाए। राहुल के आरोप गलत और भटकाने वाले थे।'

क्या कहा था राहुल ने?

राहुल गांधी ने 7 फरवरी को लोकसभा में अडानी मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था। कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया था कि उनके विदेश दौरों के बाद ही गौतम अडानी (Gautam Adani) को अन्य देशों में काम के कॉन्ट्रैक्ट मिलते थे। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने ये भी सवाल पूछा था कि पीएम के दौरों के दौरान कितनी बार अडानी या उनकी कंपनी के लोग विदेश यात्राओं पर गए हैं?

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story