×

MP में किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ न हुआ तो CM बदल देंगे: राहुल

Anoop Ojha
Published on: 29 Oct 2018 11:59 AM GMT
MP में किसानों का कर्ज 10 दिन में माफ न हुआ तो CM बदल देंगे: राहुल
X

उज्जैन: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां सोमवार को एक बार फिर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा दोहराया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सत्ता आने पर मुख्यमंत्री अगर 10 दिन में कर्ज माफ नहीं करेगा तो उसे बदल दिया जाएगा। मध्यप्रदेश के दो दिनी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं झूठे वादे नहीं करता, हमने कर्नाटक और पंजाब में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, जिसे पूरा किया गया। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा, अगर मुख्यमंत्री ऐसा नहीं करेगा तो उसे बदलकर दूसरा मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।"

यह भी पढ़ें ......MP: 2 दिवसीय दौरे पर आज जाएंगे राहुल गांधी, महाकालेश्वर मंदिर में करेंगे पूजा

कांग्रेस अध्यक्ष ने उज्जैन की क्षिप्रा नदी की सफाई पर खर्च की गई रकम का जिक्र करते हुए इस नदी के पानी से भरी बोतल दिखाते हुए कहा, "क्षिप्रा नदी की सफाई पर 400 करोड़ लगा दिए गए, मगर हुआ क्या, बोतल का यह पानी सब कुछ बताता है। अगर मंत्री को पानी पिला दिया तो वह बेहोश हो जाएगा।"

--आईएएनएस

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story