×

मछुआरों के मंत्रालय पर छिड़ी सियासी जंग, राहुल के वार पर मोदी का पलटवार

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर लोगों को गुमराह करने का बड़ा आरोप लगाया है। पुडुचेरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बांटो, झूठ बोलो और राज करो को अपना सिद्धांत बना लिया है और पार्टी इसी सिद्धांत पर काम करती है।

Roshni Khan
Published on: 26 Feb 2021 4:37 AM GMT
मछुआरों के मंत्रालय पर छिड़ी सियासी जंग, राहुल के वार पर मोदी का पलटवार
X
मछुआरों के मंत्रालय पर छिड़ी सियासी जंग, राहुल के वार पर मोदी का पलटवार (PC: social media)

नई दिल्ली: मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय का मुद्दा भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का बड़ा विषय बन चुका है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पुडुचेरी दौरे के दौरान केंद्र में सरकार बनने पर मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनाने का एलान किया था। राहुल की इस घोषणा पर जुबानी जंग छिड़ गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर के राहुल गांधी पर हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुडुचेरी दौरे के समय राहुल के ज्ञान का मखौल उड़ाया है।

ये भी पढ़ें:Petrol-Diesel Price: पेट्रोल पंप जाने से पहले जानें नई कीमतें, ये आज का Fuel Rate

पहले से काम कर रहा है मंत्रालय

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर लोगों को गुमराह करने का बड़ा आरोप लगाया है। पुडुचेरी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बांटो, झूठ बोलो और राज करो को अपना सिद्धांत बना लिया है और पार्टी इसी सिद्धांत पर काम करती है।

राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ने यहां आकर मत्स्य मंत्रालय बनाने की घोषणा की है जबकि हमारी सरकार में यह मंत्रालय पहले से ही काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मंत्रालय लोगों की सेवा करने में जुटा हुआ है जबकि कांग्रेस नेता यहां आकर लोगों को गुमराह करने में जुटे हुए हैं।

pm-modi pm-modi (PC: social media)

कांग्रेस ने दिया पुडुचेरी को धोखा

पुडुचेरी में नारायणसामी की सरकार गिरने के बाद एक चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा कि पुडुचेरी की हवा बदल रही है और इस सभा में उमड़ी भीड़ इस बात का सबूत है। पुडुचेरी के लोगों ने पिछले चुनाव में कांग्रेस को वोट दिया था, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने पुडुचेरी के लोगों को धोखा दिया।

कांग्रेस ने यहां के लोगों के सपनों को तोड़ने का काम किया है। इसका कारण यह है कि यहां की सरकार लोगों की सेवा करने की जगह कांग्रेस हाईकमान की सेवा करने में जुटी हुई थी।

नहीं लागू होने दीं केंद्र की योजनाएं

प्रधानमंत्री ने यहां तक कहा कि यहां के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस हाईकमान की चप्पलें उठाया करते थे। उनकी यहां के गरीब लोगों के लिए काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कि राज्य सरकार ने केंद्र की योजनाओं को यहां लागू न करके यहां के लोगों को कई लाभों से वंचित कर दिया।

अपने नेता को भी भरमाने की कोशिश

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी की यात्रा के दौरान एक महिला द्वारा मुख्यमंत्री की शिकायत करने की घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने महिला की आवाज में दर्द सुना, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने महिला की बातों का गलत ट्रांसलेशन करके अपने नेता को भरमाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि दूसरों को लोकतंत्र पर ज्ञान देने वाले लोगों ने ही यहां पंचायत चुनाव नहीं होने दिया।

गिरिराज का राहुल पर भ्रम फैलाने का आरोप

दरअसल राहुल गांधी की पुडुचेरी यात्रा के बाद मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय के बारे में उनकी घोषणा पर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। पीएम मोदी से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए लोगों के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया था।

उन्होंने अपने ट्वीट में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुद संसद में फिशरी मंत्रालय से सवाल पूछते हैं और पुडुचेरी जाकर लोगों में अफवाह फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि यह दिमागी दिवालियापन है या सोची समझी साजिश? इस संबंध में लोगों को सोचना होगा।

कांग्रेस के लिए अब झूठ ही सहारा

सच्चाई तो यह है कि साहबजादे और उनके सिपहसालार मोदी जी के हाथों लगातार मिल रही हार से मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। कोई नया आइडिया न मिलने के कारण अब कांग्रेस के पास सिर्फ झूठ और अराजकता का ही सहारा रह गया है।

congress-party-flag congress-party-flag (PC: social media)

नहीं सूझ रहा कांग्रेस को जवाब

केंद्र में मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय की राहुल की घोषणा पर भाजपा की ओर से किए गए तीखे हमले के बाद कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। सियासी जानकारों का कहना है कि कांग्रेस नेता का यह दांव उलटा पड़ा है क्योंकि पीएम मोदी ने भी खुद साफ कर दिया है कि उनकी अगुवाई में मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय पहले से ही काम कर रहा है और केंद्र सरकार मछुआरों के लिए विभिन्न योजनाएं लाने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:देर रात अवनीश अवस्थी का दौरा, अचानक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लिया जायजा

ऐसे में भाजपा को राहुल पर हमला करने का बड़ा मौका मिल गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अभी तक चुप्पी साध रखी है। कांग्रेस नेताओं को भाजपा के इस वार का जवाब नहीं सूझ रहा है।

रिपोर्ट- अंशुमान तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story