×

'मोदी चाहते हैं आप मोबाइल पर रहें..जय श्रीराम बोलें..और भूखे मर जाएं', राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी आज उज्जैन में महाकाल के दर्शन करेंगे, जिसके बाद वो रोड शो करेंगे। कमलनाथ भी उज्जैन पहुंच चुके हैं।

aman
Written By aman
Published on: 5 March 2024 10:29 AM GMT (Updated on: 5 March 2024 10:41 AM GMT)
Bharat Jodo Nyay Yatra, Newstrack Hindi News
X

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Social Media)

Bharat Jodo Nyay Yatra in MP : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की न्याय यात्रा मंगलवार (05 मार्च) को मध्य प्रदेश के शाजापुर में प्रवेश की। शहर के धोबी चौराहा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोड शो में तब्दील हुआ। इस दौरान राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। नुक्कड़ सभा में राहुल गांधी बोले, 'मोदी चाहते हैं कि आप दिनभर मोबाइल पर रहें। जय श्री राम बोलें और भूखे मर जाओ'।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान उन्हें कई ऐसे भी लोग मिले, जो 'मोदी-मोदी' के नारे लगा रहे थे। बावजूद राहुल गांधी उन लोगों से भी मिले। उन्हें टॉफियां भेंट की। पलटकर बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं राहुल को आलू भेंट की।

'भाषा को भाषा से, धर्म को धर्म से लड़ाती है बीजेपी'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, 'बीजेपी भाषा को भाषा से लड़ाती है। धर्म को धर्म से लड़ाती है। जाति को जाति से लड़ाती है। इसके खिलाफ ही हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) निकाली है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि, युवाओं को बेरोजगार बना दिया है। आज युवा दिनभर रील्स देखते हैं। पूरा रोजगार तो चीन के युवाओं को मिल रहा है। इन युवाओं को न्याय दिलाने के लिए ही यात्रा निकाल रहा हूं'।

राहुल करेंगे महाकाल का दर्शन

राहुल गांधी मंगलवार को उज्‍जैन पहुंचेंगे। यहां वो महाकाल का दर्शन करने के बाद रोड शो करेंगे। बता दें, राहुल गांधी को वीवीआईपी का दर्जा प्राप्त है। जिस कारण वो गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक करेंगे।

कमलनाथ पहुंचे उज्जैन, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने उज्जैन पहुंचे हैं। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि, प्रदेश की कुल 29 में से 12 से 13 सीटें कांग्रेस जीतेगी। कमलनाथ ने ये भी कहा कि, वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके बेटे नकुल नाथ चुनावी मैदान में उतरेंगे।

बीजेपी ने किया कड़ा विरोध

राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी घमासान मच गया है। भारतीय जनता पार्टी ने उनके इस बयान पर आपत्ति जाहिर की है। बीजेपी ने इसे देश के युवाओं का अपमान बताया। साथ ही, कहा कि ये कांग्रेस के राम विरोधी आचरण दिखाता है। बीजेपी इसे हर मोर्चे उठाएगी।

सुरक्षा की वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता भी रहे दूर

राहुल की यात्रा के दौरान कांग्रेस के सीनियर लीडर ने अपने कार्यकर्ताओं का भी अभिवादन स्वीकार नहीं किया। सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय प्रशासन ने कई घंटे पहले ही शहरी हाईवे पर लोगों की आवाजाही बंद कर दी थी। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतें पेश आई। कई जगहों पर पुलिस और आम लोगों में बहस भी हुई। कई स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के स्वागत का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी रोक दिया गया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story