×

किसानों के खिलाफ युद्ध छेड़े है मोदी सरकार, BJP के न्यू इंडिया में अन्नदाता खा रहे गोलियां

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर देश के किसानों के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया।

tiwarishalini
Published on: 6 Jun 2017 2:03 PM GMT
किसानों के खिलाफ युद्ध छेड़े है मोदी सरकार, BJP के न्यू इंडिया में अन्नदाता खा रहे गोलियां
X
कांग्रेस ने राहुल गांधी की चीनी राजदूत से मुलाकात को नकारा, मोदी पर निशाना

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर देश के किसानों के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए भारत में जब हमारे किसान अपना हक मांगते हैं, तो उन्हें गोलियां मिलती हैं। यह सरकार हमारे देश के किसानों के खिलाफ युद्ध छेड़े हुए है।"



यह भी पढ़ें ... शर्म करो शिवराज! किसानों पर चलवा दी गोली, 2 की मौत कई घायल

उनकी यह टिप्पणी मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ कथित तौर पर पुलिस की गोलीबारी में मारे गए किसानों और कई के घायल होने की घटना के बाद आई है। प्रदर्शनकारी किसान ऋण माफी और अपने उत्पादों की उचित कीमत की मांग कर रहे हैं।



प्रदर्शनकारी किसानों ने सोमवार देर रात मंदसौर जिले में एक रेलवे क्रॉसिंग का गेट तोड़कर रेल यातायात को बाधित करने का प्रयास किया। चश्मदीदों के मुताबिक, जब प्रदर्शनकारी किसानों ने पथराव करना शुरू किया, तो पुलिस ने गोलीबारी कर दी।

मध्य प्रदेश में किसानों की हड़ताल छठे दिन मंगलवार को भी जारी रही, जिससे पूरे सूबे में दूध व साग-सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित रही।

--आईएएनएस

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story