×

'ED, CBI, IT विपक्ष मिटाओ सेल...लोकतंत्र तबाह करने का अभियान चला रही बीजेपी', हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi On Hemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, 'बीजेपी लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है। उनका निशाना केंद्रीय एजेंसियों पर भी रहा।'

aman
Report aman
Published on: 31 Jan 2024 5:32 PM GMT (Updated on: 31 Jan 2024 5:41 PM GMT)
Rahul Gandhi On Hemant Soren Arrested
X

राहुल गांधी और हेमंत सोरेन (Social Media)

Rahul Gandhi On Hemant Soren: जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा हेमंत सोरेन की बुधवार (31 जनवरी) रात गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'ईडी, सीबीआई और आईटी अब इनकी साथी हो गई है'। वहीं, राहुल की बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा, 'जनता इसका जवाब देगी'।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, 'ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं। अब यह बीजेपी की विपक्ष मिटाओ सेल बन चुकी हैं। खुद भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।''ED, CBI, IT विपक्ष मिटाओ सेल...लोकतंत्र तबाह करने का अभियान चला रही बीजेपी', हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी

7 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार

झारखंड में भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को हेमंत सोरेन से 7 घंटे पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सोरेन को अब गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले, हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा दिया।

प्रियंका गांधी बोली- बीजेपी चला रही कुत्सित अभियान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'विपक्ष मुक्त संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, सवाल मुक्त मीडिया और सौहार्द मुक्त जनता- बीजेपी सरकार का यही लक्ष्य है। सारे राज्यों में एक-एक करके सरकारें गिराई जा रही हैं। विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो बीजेपी में नहीं जाएगा, वह जेल जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को ED लगाकर प्रताड़ित करना और उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर करना इसी कुत्सित अभियान का हिस्सा है। भाजपा को यह भ्रम है कि वह 140 करोड़ लोगों की आवाज को कुचल सकती है। जनता हर जुल्म का जवाब देगी।'


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story