×

दुबई में राहुल का पीएम मोदी पर तंज, कहा- मन की बात नहीं करूंगा, आपकी सुनूंगा

लोकसभा चुनाव में चंद महीने बचे हैं। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर दुबई पहुंचे हैं। राहुल गांधी यहां कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल ने यहां पर भारतीय कामगारों को संबोधित किया।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Jan 2019 12:10 PM GMT
दुबई में राहुल का पीएम मोदी पर तंज, कहा- मन की बात नहीं करूंगा, आपकी सुनूंगा
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में चंद महीने बचे हैं। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर दुबई पहुंचे हैं। राहुल गांधी यहां कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल ने यहां पर भारतीय कामगारों को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें.....आईआईटी के मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए करें आवेदन

राहुल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है, आपको कई तरह की कठिनाईयां भी सहनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने मन की बात कहने नहीं आया हूं बल्कि आपके मन की बात सुनने आया हूं। उन्होंने कहा कि हम जहां भी आपकी मदद कर सकते हैं वहां आपका साथ देंगे।

यह भी पढ़ें.....सीबीआई छापों को लेकर कल मोदी सरकार पर बरसेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती

राहुल गांधी के दुबई पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। दुबई एयरपोर्ट पर राहुल-राहुल के नारे भी गूंजे, कार्यकर्ता उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। राहुल गांधी दुबई के अलावा अबु धाबी भी जाएंगे। जहां पर उन्हें छात्रों और कारोबारियों को संबोधित करना है।

यह भी पढ़ें.....SBI ने स्पेशल ऑफिसर कैडर के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी भी दुबई पहुंचे हैं। दुबई में भी राहुल गांधी ने वहां पर कई व्यापारियों से मुलाकात की। राहुल गांधी के साथ पहुंची टीम का कहना है कि ये कोई राजनीतिक दौरा नहीं है, हमारा मकसद सिर्फ प्रवासी भारतीयों से संपर्क बढ़ाने का है।

बता दें दुबई, अबुधाबी जैसे बड़े शहरों में भारतीय समुदाय के मजदूर काफी संख्या में रहते हैं. जो उत्तर भारत और दक्षिण भारत से वहां पर काम करने पहुंचे हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story