×

लॉक डाउन पर राहुल का बड़ा बयान, किसानों के लिए उठाई ये बड़ी मांग

राहुल गांधी ने बुधवार को किसानों के पक्ष में बोलते हुए कहा कि फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में सुरक्षित तरीके से ढील देनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, 'रबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है, लेकिन लॉकडाउन के कारण कटाई का काम बहुत मुश्किल हो गया है।

SK Gautam
Published on: 8 April 2020 1:56 PM GMT
लॉक डाउन पर राहुल का बड़ा बयान, किसानों के लिए उठाई ये बड़ी मांग
X

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से खेत से लेकर मंडी तक किसान पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के हित के लिए लॉकडाउन में ढील देने की मांग की है। उन्होंने कहा, फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में सुरक्षित तरीके से ढील देना एकमात्र रास्ता है। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है।

सैकड़ों किसानों की आजीविका खतरे में

राहुल गांधी ने बुधवार को किसानों के पक्ष में बोलते हुए कहा कि फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में सुरक्षित तरीके से ढील देनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, 'रबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है, लेकिन लॉकडाउन के कारण कटाई का काम बहुत मुश्किल हो गया है। इस वजह से सैकड़ों किसानों की आजीविका खतरे में है। देश के अन्नदाता किसान आज इस संकट में दोहरी मुसीबत में हैं।'

ये भी देखें : ये लड़ रहे हैं कोरोना के साथ ही मच्छरों से ‘जंग’

किसानों को फसलों की कटाई में आ रही मुश्किलें

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी शेयर की जिसमें लॉकडाउन के कारण किसानों को फसलों की कटाई में पेश आ रही मुश्किलों का उल्लेख है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देश भर में लागू 21 दिवसीय लॉकडाउन 25 मार्च से शुरू हुआ था और 14 अप्रैल को खत्म होगा।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story