×

जामिया फायरिंग पर राहुल का तीखा हमला, कहा- कहां से आ रहा पैसा

जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से राजघाट तक सीएए के खिलाफ मार्च निकाला।

Roshni Khan
Published on: 31 Jan 2020 10:29 AM GMT
जामिया फायरिंग पर राहुल का तीखा हमला, कहा- कहां से आ रहा पैसा
X

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से राजघाट तक सीएए के खिलाफ मार्च निकाला। इस मार्च के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने प्रदर्शन के दौरान गोली चला दी, जिसमें एक प्रदर्शनकारी छात्र घायल हो गया है। वहीं, पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्र नाबालिग है और घर पर यह कहकर निकला था कि वह स्कूल जा रहा है। स्कूल सर्टिफिकेट के अनुसार आरोपी की उम्र अभी 18 साल नहीं हुई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को सवाल किया कि इस बंदूकधारी को पैसे किसने दिए थे।

ये भी पढ़ें:बदलेगी दिल्ली की तकदीर: BJP ने अपने ‘संकल्प पत्र’ में किये ये बड़े वादे…

राहुल गांधी ने गुरुवार को जामिया में गोलीबारी की घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उसको पैसे किसने दिए? पुलिस की मौजूदगी में गोली चलाने के बाद किशोर को यह भी कहते सुना गया कि ‘ये लो आजादी।’ कुछ देर बाद ही उसे हिरासत में ले लिया गया।

प्रियंका ने कहा- जब मंत्री उकसाएंगे तो ऐसा ही होगा



राहलु गांधी के साथ-साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी जामिया के समीप गोलीबारी की घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि जब मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे तो ऐसी घटनाएं होना मुमकिन है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?

शशि थरूर ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जामिया फायरिंग पर कहा कि यह सरकार भी नफरत की आबोहवा पैदा करने के लिए जिम्मेदार है, लोगों को लगता है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बंदूक चलाने के लिए उन्हें अधिकार दिया गया है। यह वास्तव में चौंकाने वाला और बहुत ही निराशाजनक है। निश्चित रूप से, पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:हजारों यात्रियों से भरी जहाज में मचा हड़कंप, जब मिले कोरोना वायरस के 2 संदिग्ध

गुलाम नबी बोले- यह सब सरकार की मंजूरी से हो रहा है

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जामिया शूटर के साथ-साथ उन नकाबपोश लोगों (जेएनयू पर) के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वे सत्ता पक्ष के लोग थे। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है, यह सब सरकार की मंजूरी से हो रहा है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story