×

एक परिवार की 4 महिलाओं से दरिंदगी, 3 बहनें और बेटी को बनाया हवस का शिकार

राजस्थान के दौसा में दरिंदगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक ही परिवार की चार महिलाओं के साथ रेप का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप एक ही शख्स पर है।

Ashiki
Published on: 25 Jan 2021 2:40 PM GMT
एक परिवार की 4 महिलाओं से दरिंदगी, 3 बहनें और बेटी को बनाया हवस का शिकार
X
एक परिवार की 4 महिलाओं से दरिंदगी, 3 बहनें और बेटी को बनाया हवस का शिकार

जयपुर: राजस्थान के दौसा में दरिंदगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक ही परिवार की चार महिलाओं के साथ रेप का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप एक ही शख्स पर है। उसके खिलाफ महज तीन दिन में चार केस दर्ज हुए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

आरोपी ने एक ही घर में हैवानियत का डाका डाला है और एक के बाद एक चार महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, दौसा के सूर्य मंदिर के पीछे रहने वाली चार महिलाओं ने दुष्कर्म होने की जानकारी दी है। ये चारों महिलाएं एक ही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनमें तीन सगी बहनों के साथ एक बेटी शामिल है। उनका आरोप है कि ढाबा संचालक विष्णु गुर्जर ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया और चारों को अपनी हवस का शिकार बना लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: पुराने वाहनों पर टैक्स: सरकार ने की तैयारी, इन चालकों के जेब पर बढ़ेगा बोझ

जानकारी के मुताबिक आरोपी एक महिला के साथ पिछले 1 साल से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। वहीं, जब महिला को पता चला कि आरोपी अब उसकी छोटी बहनों और बेटी पर भी गलत नजर डाल रहा है तो उसने महिला थाने में केस दर्ज करा दिया। महिला के मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसकी दो छोटी बहनों और बेटी ने भी अपनी दबी हुई आवाज खोली और दुष्कर्म की बात कही।

22 जनवरी को दर्ज हुआ पहला केस

इस मामले में एक महिला ने 22 जनवरी को पुलिस से शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि ढाबा संचालक विष्णु गुर्जर करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसका कहना था कि आरोपी ने पहले उससे जान-पहचान बढ़ाई और बाद में अपनी हवस का शिकार बना लिया। इसके बाद इसी दिन आरोपी के खिलाफ महिला की एक नाबालिग बहन ने भी रेप का केस दर्ज करा दिया था। फिर 23 जनवरी को महिला की तीसरी बहन ने महिला थाने में एक बार फिर आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद 24 जनवरी को महिला की बेटी ने भी आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया।

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2021: MP-छत्तीसगढ़ के ये पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

Ashiki

Ashiki

Next Story