×

अशोक गहलोत पर आई बड़ी खबर, BTP ने राजस्थान सरकार को लकेर किया ये एलान

राजस्थान में चल रहा सियासी ड्रामा थमता नहीं दिखाई दे रहा है। अब इस मचे बवाल के बीच भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने गहलोत सरकार को समर्थन दे दिया है।

Newstrack
Published on: 18 July 2020 2:12 PM GMT
अशोक गहलोत पर आई बड़ी खबर, BTP ने राजस्थान सरकार को लकेर किया ये एलान
X

जयपुर: राजस्थान में चल रहा सियासी ड्रामा थमता नहीं दिखाई दे रहा है। अब इस मचे बवाल के बीच भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने गहलोत सरकार को समर्थन दे दिया है। बीटीपी के विधायकों ने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन का पत्र सौंप दिया। बीटीपी की तरफ से कहा गया कि हम चाहते हैं कि राजस्थान की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार चलनी चाहिए।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद इसकी पुष्टि की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दोनों विधायकों ने उनकी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर और अपने मांगपत्र के साथ चर्चा कर सरकार को समर्थन देने का एलान किया है।

यह भी पढ़ें...Sambit Patra के सवालों से BJP आई फ्रण्टफुट पर, Rajasthan कैसे बचाएंगे Gehlot

BTP ने मारी पलटी

इससे पहले भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने कांग्रेस के दोनों गुटों (सचिन पायलट और अशोक गहलोत) की लड़ाई में किसी को समर्थन नहीं करने की बात कही थी। अब इस बीच कांग्रेस के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर बीटीपी के दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में विश्वास जताने की बात कही है।



यह भी पढ़ें...गहलोत से इसलिए नाराज हैं मायावती, नहीं भूल सकी हैं राजस्थान में मिला वह दर्द

शनिवार को बीटीपी के दोनों विधायकों ने कहा कि सरकार से हमने कुछ मांग की थी जिसे मानने के लिए अब सरकार तैयार हो गई है। उन्होंने कहा कि जब वो हमारी बात मानने को तैयार हैं तो हम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के समर्थन के लिए तैयार हैं। अगर फ्लोर टेस्ट होता है, तो हम कांग्रेस को समर्थन देंगे।

यह भी पढ़ें...कांग्रेस का बड़ा खुलासा, कहा- इसलिए कांग्रेस प्रवक्ता को फंसा रही योगी सरकार

चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश गलत

बीटीपी के दोनों विधायक रामप्रसाद और राजकुमार रौत दोनों ने कहा कि चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश गलत है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के साथ हैं। इससे पहले बीटीपी ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर इस मामले में किसी भी गुट और पार्टी का समर्थन न करने के आदेश दिया था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story