राजस्थान के सरकारी स्टेशनरी पर दिखेंगे अब 'पं. दीनदयाल उपाध्याय'

Anoop Ojha
Published on: 15 Dec 2017 11:27 AM GMT
राजस्थान के सरकारी स्टेशनरी पर दिखेंगे अब पं. दीनदयाल उपाध्याय
X
राजस्थान के सरकारी स्टेशनरी पर दिखेंगे अब 'पं. दीनदयाल उपाध्याय'

जयपुर: भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक पं. दीनदयाल उपाध्याय का लोगोयुक्त स्टिकर अब राजस्थान के हर सरकारी पत्राचार में काम लेना होगा। अशोक स्तंभ के बराबर हर शासकीय और अर्द्धशासकीय पत्र पर लोगो छपवाकर लगाना ही होगा। सरकार ने सभी 72 विभागों, निकायों, निगम, बोर्डों, स्वायत्तशासी संस्थाओं को इमिडिएट ऑर्डर जारी कर पाबंद किया है कि पुराने लैडरहैड पर भी पं. दीनदयाल के लोगो का स्टीकर लगाकर ही पत्राचार करें।

मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के प्रमुख सचिव पी के गोयल की तरफ से जारी आदेश में लिखा गया कि राज्य सरकार द्वारा निर्णय किया है कि राज्य के समस्त विभागों, निगमों, बोर्ड और स्वायत्त शासी संस्थाओं में उपयोग में लिए जा रहे लेटरहैड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का लोगो प्रयोग किया जाएगा।

वर्तमान में छपे हुए लेटरहैड पर भी दीनदयाल के लोगो का उपयुक्त आकार का स्टीकर लगाकर और भविष्य में छपने वाले लेटरहैड पर भी उपाध्याय का उपयुक्त आकार का लोगो का मुद्रण करवा कर ही उपयोग में लेने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगो का प्रारूप आदेश के साथ संलग्न किया गया है, उसी रंग और आकार का लगाना आवश्यक होगा।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story