×

राजस्थान के इस सीट पर रहा है कई दशक से BJP का राज, देखें क्या होगा इस बार

suman
Published on: 28 March 2019 5:53 AM GMT
राजस्थान के इस सीट पर रहा है कई दशक से BJP का राज, देखें क्या होगा इस बार
X

जयपुर: राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर 2 चरणो में चुनाव होने वाला है। जिसके लिए 29 अप्रैल व 6 मई को वोटिंग डाली जाएगी। फिलहाल राज्य में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस वापस सत्ता में आ गई हो और जनसमर्थन फिर से हासिल कर लिया है , लेकिन राज्य में 25 में से कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी का अधिकार अब भी बरकरार है। कांग्रेस के लिए इन सीटों पर जीतना टेढ़ी खीर हो सकता है। राजस्थान के हड़ौदी संभाग की झालावाड़-बारां वो सीट है जहां बीजेपी पिछले तीन दशक से नहीं हारी है। 1989 से इस सीट पर वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह का राज रहा है। झालावाड़ बारां लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। कोटा संभाग में दो लोकसभा सीटें आती हैं -झालावाड़ बारां और कोटा बूंदी। जनसंघ के दिनों से ही इन दोनों सीटों पर भगवा को अच्छा जनसमर्थन प्राप्त है।

आजादी के बाद यह सीट सिर्फ झालावाड़ थी, लेकिन 2008 के परिसीमन में झालावाड़ जिले की 4 और बारां जिले की 4 विधानसभा सीटों को मिलाकर झालावाड़ा-बारां संसदीय क्षेत्र का गठन किया गया। यहां अब तक हुए कुल 16 लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा बीजेपी ने 8 बार जीत दर्ज की। 1989 से लगातार इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। वहीं कांग्रेस ने 4 बार, भारतीय जनसंघ ने 2 बार, जनता पार्टी ने 2 बार इस सीट पर कब्जा जमाया। झालावाड़-बारां के अंतर्गत 8 विधानसभाएं आती हैं- झालरापटनम, खानपुर, मनोहर थाना, डग, बरां-अटरु, अंता, छाबड़ा और किशनगंज। हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने इन 8 में 5 सीटों पर कब्जा जमाया। बीजेपी ने इस चुनाव में झालावाड़ जिले की चारों सीट- डग, झालरापाटन, खानपुर और मनोहर थाना और बारां जिले की छबड़ा सीट पर कब्जा जमाया। वहीं कांग्रेस के खाते में बारां जिले की अंता, किशनगंज और बारां-अटरू आईं।

शाहजहांपुर: एक्सीडेंट में दिव्यांग बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मौजूदा सांसद- दुष्यंत सिंह (बीजेपी), 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 59 फीसदी और कांग्रेस को 34.4 फीसदी वोट मिले थे। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के प्रमोज जैन भाया को 2,81,546 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। बीजेपी से दुष्यंत सिंह को 6,76,102 और कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया को 3,94,556 वोट मिले थे। - 2014 में कितना प्रतिशत हुआ मतदान- 67.5,- कुल मतदाता- 16,69,842 ,- 2014 के मुताबिक पुरुष मतदाताओं की संख्या - 8,68,977 ,- 2014 के मुताबिक महिला मतदाताओं की संख्या - 8,00,865

1952-57 नेमी चंद्र कासलीवाल कांग्रेस, 1957-62 नेमी चंद्र कासलीवाल कांग्रेस1962-67 बृज राज सिंह कांग्रेस, 1967-71 बृज राज सिंह भारतीय जनसंघ,1971-77 बृज राज सिंह भारतीय जनसंघ, 1977-80 चतुर्भुज जनता पार्टी,1980-84 चतुर्भुज जनता पार्टी, 1984-89 जुझर सिंह कांग्रेस, 1989-91 वसुंधरा राजे भारतीय जनता पार्टी, 1991-96 वसुंधरा राजे भारतीय जनता पार्टी, 1996-98 वसुंधरा राजे भारतीय जनता पार्टी, 1998-99 वसुंधरा राजे भारतीय जनता पार्टी, 1999-04 वसुंधरा राजे भारतीय जनता पार्टी, 2004-09 दुष्यंत सिंह भारतीय जनता पार्टी, 2009-14 दुष्यंत सिंह भारतीय जनता पार्टी, 2014- दुष्यंत सिंह भारतीय जनता पार्टी

जाति समीकरण साल 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां कि आबादी 26,34,085 है जिसका 81.64 प्रतिशत हिस्सा शहरी और 18.36 प्रतिशत शहरी है। वहीं कुल आबादी का 17.65 फीसदी अनुसूचित जाति और 17.43 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं। यहां गुर्जरों का खासा प्रभाव है। इसके बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, जैन और मुस्लिम समुदायों का वोट निर्णायक माना जाता हैं।

suman

suman

Next Story