×

पति के खिलाफ थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी महिला, SI ने तीन दिन तक किया रेप

महिला के मुताबिक एसआई भरत सिंह ने उचित कार्रवाई की बात कहकर उसे झांसे में फंसा लिया। वह उसे अपने साथ एक मकान में ले गया। वहां पर तीन दिन तक रेप किया। आरोपी एसआई की उम्र 54 साल है।

Aditya Mishra
Published on: 8 March 2021 5:25 AM GMT
पति के खिलाफ थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी महिला, SI ने तीन दिन तक किया रेप
X
ये पूरा वाकया खेड़ली थाने का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 26 साल की महिला को उसका पति तलाक देना चाहता था। लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं थी।

अलवर: राजस्थान के अलवर में सब इंस्पेक्टर (एसआई) द्वारा थाने में फरियाद लेकर पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि खेड़ली थाने के एसआई भरत सिंह ने महिला को एक कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन दिनों तक महिला के साथ ये घिनौना खेल खेला गया।

पीड़िता ने आरोपी एसआई के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Rape पति के खिलाफ थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी महिला, SI ने तीन दिन तक किया रेप(फोटो: सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

ये पूरा वाकया खेड़ली थाने का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 26 साल की महिला को उसका पति तलाक देना चाहता था। लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं थी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह दो मार्च को अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। उसका पति उसे तलाक देना चाहता था लेकिन वह तलाक नहीं चाहती थी। वह फरियाद लेकर थाने गई थी कि इस मामले में पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

महिला के मुताबिक एसआई भरत सिंह ने उचित कार्रवाई की बात कहकर उसे झांसे में फंसा लिया। वह उसे अपने साथ एक मकान में ले गया। वहां पर तीन दिन तक रेप किया। आरोपी एसआई की उम्र 54 साल है।

rape पति के खिलाफ थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी महिला, SI ने तीन दिन तक किया रेप(फोटो: सोशल मीडिया)

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया रेप का मुकदमा

उसके साथ तीन दिनों तक रेप करने के बावजूद उसकी कोई मदद नहीं की। महिला को 7 मार्च के दिन फिर से थाने में बुलाया गया तो उसने साफ मना कर दिया।

पीड़िता ने खेड़ली थाने पहुंचकर एसआई भरत सिंह के खिलाफ रेप का मुकदमा पंजीकृत करा दिया। बाद में ये बात जब उच्च अधिकारियों तक पहुंच गई। आईजी रेंज जयपुर हवा सिंह घुमारिया, पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्विनी गौतम खेड़ली थाने पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

इस पूरे मामले में आईजी रेंज जयपुर हवा सिंह घुमारिया का कहना है कि महिला ने 2,3 और 4 मार्च को रेप का घटनाक्रम बताया है। शुरुआती जांच में भरत सिंह को दोषी पाया गया है। एसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आगे की कार्रवाई जारी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story