×

Chief Election Commissioner: राजीव कुमार बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को करेंगे कार्यभार ग्रहण

Chief Election Commissioner: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात की आधिकारिक जानकारी ट्वीट के माध्यम से साझा की।

Rajat Verma
Published on: 12 May 2022 8:23 AM GMT (Updated on: 12 May 2022 8:43 AM GMT)
Chief Election Commissioner: राजीव कुमार बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को करेंगे कार्यभार ग्रहण
X

राजीव कुमार बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को करेंगे कार्यभार ग्रहण (photo credit-Social Media)

Chief Election Commissioner: राजीव कुमार देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज गुरुवार को राजीव कुमार को भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात की आधिकारिक जानकारी ट्वीट के माध्यम से साझा की।

आपको बता दें कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र का कार्यकाल आगामी 14 मई को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद अब राजीव कुमार आगामी 15 मई 2022 को भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट के माध्यम से राजीव कुमार की भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति पर आधिकारिक जानकारी साझा की। किरेन रिजिजू ने इस ट्वीट में लिखा कि-"संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में राष्ट्रपति द्वारा राजीव कुमार को 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। श्री राजीव कुमार को मेरी शुभकामनाएं।"

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने राजीव कुमार को उनके नए पदभार के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

राजीव कुमार 2020 में चुनाव आयोग में हुए थे शामिल

राजीव कुमार ने 1 सितंबर 2020 को बतौर चुनाव आयुक्त के पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए भारतीय चुनाव आयोग में शामिल हुए थे। तभी से अबतक वह लगातार चुनाव आयोग को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं अब आगामी 14 मई को वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का कार्यकाल खत्म होने के बाद सुशील कुमार आगामी 15 मई को मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में आयोग का शीर्ष पद संभालेंगे।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पूर्व राजीव कुमार लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष रूप में तैनात थे, जिसका पदभार उन्होनें अप्रैल माह 2020 में संभाल था।

नए मुख्य आयुक्त राजीव कुमार का परिचय

राजीव कुमार 1984 बिहार (वर्तमान में झारखंड) कैडर के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जो कि बीती फरवरी 2020 में अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story