×

Rajnath Singh: चीन बॉर्डर पर जवानों के साथ राजनाथ सिंह मनाएंगे दशहरा, बद्रीनाथ धाम के भी करेंगे दर्शन

Rajnath Singh: रक्षामंत्री व लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह इस बार दशहरा का पर्व सेना के जवानों के साथ में चीन बार्डर से सटे औली में मनाएंगे।

Jugul Kishor
Published on: 4 Oct 2022 9:49 AM GMT
Rajnath Singh
X

जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Pic: Social Media)

Rajnath Singh: रक्षामंत्री व लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह इस बार दशहरा का पर्व सेना के जवानों के साथ में चीन बार्डर से सटे औली में मनाएंगे। दशहरा के पावन पर्व पर वह सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए भी जाएंगे। रक्षा मंत्री के दौरे से पहले ही उत्तरखंड सरकार ने सारी तैयारी कर ली है।

आपको बता दें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज से 2 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 बजे के करीब देहरादून के जॉली ग्रांट ए एयरपोर्ट पहु्ंचेगें, जहां पर उनका स्वागत करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं आएंगे। रक्षामंत्री एयरपोर्ट से सीधे देहरादून में गढ़ी कैंट स्थित गेस्ट हाउस जाएंगे उसके बाद में रक्षा मंत्रालय के एक कार्यक्रम मे हिस्सा लेंगे। जिसके बाद में आज रात्रि में वह गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगें।

कल यानि का 5 अक्टूबर को राजनाथ सिंह सुबह सबसे पहले बदरीनाथ धाम जाएंगे। बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना करेंगे। पूजा अर्चना करने के बाद में चीन सीमा के पास में स्थित ग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ विजयादशमी मनाएंगे। वहां से लौटने के बाद में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगें।

आपको बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस बार जहां पर दशहरा मनाने के लिए जा रहे हैं वह चमोली जनपद में बद्रीनाथ से तीन किलोमीटर दूर 18,000 फिट पर स्थित औली गांव है। यहां चीन लगातार भारत में घुसपैठ करने की कोशिस करता है लेकिन भारत के जांबाज जवान उनकी कोशिशों को नाकाम कर देते हैं। यह जगह अपनी अनूठी पर्ंपराओं के लिए जानी जाती है। यहां पर रडपा जनजाति के लोग ज्यादा रहते हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story