Rajnath Singh : AIIMS में भर्ती हुए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अचानक तबियत हुई खराब

Rajnath Singh health Update : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की गुरुवार की सुबह तीन बजे उनकी अचानक तबियत खराब हो गई है। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।

Rajnish Verma
Published on: 11 July 2024 3:58 PM GMT (Updated on: 11 July 2024 4:03 PM GMT)
Rajnath Singh : AIIMS में भर्ती हुए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, अचानक तबियत हुई खराब
X

Rajnath Singh health Update : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की गुरुवार की सुबह तीन बजे उनकी अचानक तबियत खराब हो गई है। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को गुरुवार की सुबह लगभग तीन बजे अचानक कमर में तेज दर्द हुआ। इसके बाद तुंरत एम्स पहुंचे, जहां उन्हें प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एम्स के चिकित्सक न्यूरो सर्जन डॉ.अनमोल रहेजा की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि एम्स की ओर से केंद्रीय रक्षामंत्री के स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

बता दें कि बीते दस जुलाई को ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन था। सोशल मीडिया एक्स पर देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी थी, जिसका जवाब भी उन्होंने दिया था।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story