×

Assam: 'पूरी दुनिया को पता है लोकसभा चुनाव परिणाम, जीतेंगे 400 सीटें', राजनाथ सिंह का NDA की जीत का दावा

Rajnath Singh in Assam:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने असम के लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य में एक भी कच्चे घर नहीं रहेंगे। मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार तीसरी बार सत्ता में लौटेगी।

aman
Written By aman
Published on: 14 March 2024 10:26 AM GMT (Updated on: 14 March 2024 10:38 AM GMT)
Rajnath Singh in Kokrajhar, Rajnath Singh in Assam, Newstrack Hindi News
X

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Social Media) 

Rajnath Singh in Kokrajhar : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (14 मार्च) को दावा किया कि, 'यह सुनिश्चित है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान 400 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी।' असम में एनडीए के तीन सहयोगियों दलों- भारतीय जनता पार्टी (BJP), एजीपी और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, 'राज्य में कोई भी कच्चा घर नहीं होगा और लोगों को आश्वासन दिया कि अगर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार तीसरी बार सत्ता में लौटती है तो सभी के पास पक्के मकान होंगे।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने आगे कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि केंद्र में हमारी सरकार बनेगी। मेरा मानना है कि एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।'

'लोकसभा चुनाव के संभावित नतीजे सभी को पता'

राजनाथ सिंह ने ये भी दावा किया कि, 'न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया लोकसभा चुनाव के संभावित नतीजों को जानती है। पहले ही मान चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा सरकार में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन में काफी सुधार किया है। उन्हें ठोस आवास इकाइयों की पेशकश की गई है'।

राजनाथ- गरीबों के जीवन में काफी सुधार किया

राजनाथ सिंह बोले, 'इसमें बिल्कुल भी संदेह नहीं है कि केंद्र में हमारी सरकार बनेगी। मुझे भरोसा है कि NDA 400 से अधिक सीटें जीतेगी।' उन्होंने दावा किया कि, केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को परिणाम मालूम है। रक्षा मंत्री ने ये भी बताया कि मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन में काफी सुधार किया है'।

बारपेटा के लिए रवाना

राजनाथ सिंह का आज असम के बारपेटा और कोकराझार में सभाएं हैं। रक्षा मंत्री विशेष विमान से गुवाहाटी पहुंचे। फिर हेलीकॉप्टर से कोकराझार गए। उन्होंने कोकराझार के ग्रीन फील्ड में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक चुनावी कार्यशाला में हिस्सा लिया। उसके बाद वह हेलीकॉप्टर से कोकराझार से सीधे बारपेटा के लिए रवाना हो गए।

कल अमित शाह रहेंगे असम में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 मार्च को असम के नगांव जिले में बारदोवा में परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह होजाई में एक विशाल जनसभा में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय नेताओं का लगातार असम दौरा जारी है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story