×

INS Imphal: समुद्री जहाज पर हुए ड्रोन अटैक पर राजनाथ सिंह की दो टूक, बोले- 'हम सागरतल से भी ढूंढ निकालेंगे'

INS Imphal: स्वदेश में निर्मित स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इंफाल मंगलवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित समारोह में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस युद्धपोत का नाम इंफाल रखा गया है जो नॉर्थ ईस्ट की ग्लोरी को दर्शाता है। भारत के अलग-अलग शक्तियों के जरिए आईएनएस इंफाल का निर्माण हुआ है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 26 Dec 2023 11:39 AM GMT
Rajnath Singh bluntly said on the drone attack on the sea ship, said - We will find out even from the seabed
X

समुद्री जहाज पर हुए ड्रोन अटैक पर राजनाथ सिंह की दो टूक, बोले- 'हम सागरतल से भी ढूंढ निकालेंगे': Photo- Social Media

INS Imphal: हिंद महासागर में भारत की ताकत और बढ़ गई है। चीन और पाकिस्तान को चुनौती देने के लिए अब आईएनएस इंफाल तैयार है। स्वदेश में निर्मित स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इंफाल मंगलवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित समारोह में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भारतीय नौसेना के अधिकारी मौजूद थे।

रक्षा मंत्री बोले-भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आईएनएस इंफाल की सबसे बड़ी ताकत है कि यह पूर्णरुप से स्वदेश में निर्मित की गई युद्धपोत है। आईएनएस इंफाल भारत की नौसेना को और ताकतवर बनाएगा।"

भारत के अलग-अलग शक्तियों के जरिए हुआ निर्माण

इस युद्धपोत का नाम इंफाल रखा गया है जो नॉर्थ ईस्ट की ग्लोरी को दर्शाता है। आईएनएस इंफाल विशाखापट्टनम क्लास के अंतर्गत आता है। आईएनएस इंफाल पर ब्रह्मोस एयर फोर्स ने ब्रह्मोस मिसाइल लॉन्च किया। भेल (ठभ्म्स्) ने मीडियम रेंज मिसाइल लॉन्च किया। इसके अलावा कई सारे स्टार्ट्स अप भी इसके निर्माण में शामिल हैं। आईएनएस इंफाल का निर्माण भारत के अलग-अलग शक्तियों के जरिए हुआ है।

राजनाथ सिंह ने भारत को क्यों बताया द्वीप देश?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, इंटरनेशनल ट्रेड की दृष्टि से देखा जाए तो भारत एक द्वीप देश है। दरअसल ज्योग्राफी दो प्रकार के होते हैं, फिजिकल ज्योग्राफी और ह्यूमन ज्योग्राफी। फिजिकल ज्योग्राफी में पहाड़ और पठार आते हैं। वहीं, ह्यूमन ज्योग्राफी में मनुष्य का समाज और सभ्यता आती है। दरअसल, उत्तर में हिमालय के कारण और पश्चिम में पाकिस्तान के शत्रुतापूर्ण व्यवहार के कारण वहां से हमारा व्यापार नहीं हो पाता। हमारा अधिकतर गुड ट्रेड्स समुद्र की ओर से होता है।

Photo- Social Media

लाल सागर में हुए ड्रोन हमले पर रक्षा मंत्री ने कही ये बात

राजनाथ सिंह ने कहा, आजकल समुद्र में हलचल कुछ ज्यादा बढ़ गई है, भारत की बढ़ती ताकत से कुछ देशों को ईष्र्या से भर दिया है। भारत ने अरब और लाल सागर में जहाजों पर हुए ड्रोन हमले को बहुत ही गंभीरता से लिया है। भारतीय नौसेना ने समुद्र की निगरानी बढ़ा दी है। जिन्होंने भारत के खिलाफ कार्रवाई की है, उन्हें हम समुद्र तल से भी ढूंढ निकालेंगे।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि INS IMPHAL भारत की बढ़ती समुद्री ताकत को दिखाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि INDO-PACIFIC region में INS IMPHAL "जलमेव यस्य, बलमेव तस्य", यानी 'जिसका जल, उसका बल' के हमारे सिद्धांत को और मजबूती प्रदान करेगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story