×

मुंबई में भारी बारिश पर राजनाथ ने CM फडणवीस से की बात

Gagan D Mishra
Published on: 29 Aug 2017 6:25 PM GMT
मुंबई में भारी बारिश पर राजनाथ ने CM फडणवीस से की बात
X

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और मुंबई में भारी बारिश के चलते जल-प्लावन के हालात का जायजा लिया। मुंबई और महाराष्ट्र के समुद्रतटीय इलाकों में बीते तीन दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते जन जीवन ठप सा पड़ गया है।

यह भी पढ़ें...मुंबई पुलिस की एडवाइजरी: बारिश में फंसें हैं तो हमें कॉल या ट्वीट करें

राजनाथ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

एक ट्वीट में राजनाथ ने लिखा है, "मुंबई और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के चलते पैदा हुए हालात पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की। मैंने उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।"

यह भी पढ़ें...बारिश से बेहाल मुंबई: कल स्कूल-कॉलेज बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

अगले ट्वीट में राजनाथ ने लिखा, "राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को राहत एवं बचाव कार्य के लिए मुंबई को रवाना कर दिया गया है।"

मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड़ सहित महाराष्ट्र के समुद्रतटीय इलाकों में मंगलवार को लगातार चौथे दिन भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली स्थानीय रेल सेवा और बस सेवाएं रद्द कर दी गई हैं तथा सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने भी लगातार चौथे दिन हाई अलर्ट घोषित कर रखा है।

यह भी पढ़ें...भारी बारिश से मुंबई हुआ पानी-पानी, कई जगह पर जलभराव

--आईएएनएस

Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis. (File Photo: IANS)

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story