Rajya Sabha: मुश्किलों में इंडी...राज्यसभा में NDA पहली बार बहुमत में, सभी 12 सीटों में 11 सीटें जीतीं

Rajya Sabha Elections: इन सभी सीटों पर 3 सितंबर को चुनाव होना था। चुनाव आयोग ने इसी महीने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। मगर नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख यानी 27 अगस्त को सभी 12 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए।

Viren Singh
Published on: 27 Aug 2024 4:05 PM GMT (Updated on: 27 Aug 2024 4:37 PM GMT)
Rajya Sabha Elections 2024
X

Rajya Sabha Elections 2024 (सोशल मीडिया) 

Rajya Sabha Elections 2024: देश की उच्च सदन राज्यसभा की सभी 12 सीटों पर सदस्य चुन लिये गए हैं। यह सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। इसमें सबसे अधिक सदस्य भाजपा और उसके सहयोगी दल के चुने गए हैं, जबकि इंडिया गठबंधन एक सीट पर अपना प्रत्याशी जीतना पर कामयाब हो सकी है। राज्यसभा के इस चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों के खाते में अधिक सीट आने से पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के घटक दलों से बना गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पहली बार देश की उच्च सदन राज्यसभा में बहमुत का आंकड़ा छुआ है, जोकि विरोधी दलों के लिए अशुभ तो भाजपा के लिए शुभ संकेत हैं। दरअसल, राज्यसभा में एनडीए के पास बहुमत नहीं होने की वजह से कई बिलों को पास कराने पर काफी मत्था पच्ची करनी पड़ती थी। हालांकि अब जब बहुमत का आंकड़ा लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी मिल गया है तो उसके इन मुसीबतों से सामना नहीं करना पड़ा है।

ऐसे मिला राज्यसभा में एनडीए को बहुमत

हाल ही में खाली हुईं राज्यसभा की 12 सीटों चुन गए निर्विरोध सदस्यों में से NDA के खाते में 11 पर जीत मिली है। इसमें भाजपा के 9, अजीत पवार गुट और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं, जबकि इंडिया गठबंधन का कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। राज्यसभा में 245 सीटें हैं और सदन की मौजूदा सदस्य संख्या 237 के साथ बहुमत का आंकड़ा 119 है। आज की 11 सीटों की जीत मिली जीत के साथ NDA की 112 सीटे हो गई हैं। NDA को छह नामांकित और एक निर्दलीय सदस्य का भी समर्थन प्राप्त है, इसी के साथ राज्यसभा में एनडीए को बहुमत मिल गया है।

2028 तक रहेगा सदस्यों का कार्यकाल

दरअसल, राज्यसभा के कई सदस्यों इस बार लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे थे और जीत हासिल की थी, जिसके बाद 9 राज्यों की 12 सीटें खाली हो गई थीं और अब सभी सीटों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं। असम, बिहार और महाराष्ट्र की दो-दो सीटों पर और हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना व ओडिशा की एक-एक सीट पर सदस्य चुना गया है। अब निवर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 2028 तक होगा।

किस राज्य से कौन उम्मीदवार निर्वाचित

बीजेपी के निर्विरोध सदस्यों की बात करें तो असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं, जबकि एनडीए से एनसीपी (अजीत पवार) के नितिन पाटिल ने महाराष्ट्र और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार से निर्विरोध चुनाव जीता है। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। तेलंगाना से कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी निर्विरोध चुने गए हैं।

चुनाव पहले निर्विरोध चुने गए सदस्य

इन सभी सीटों पर 3 सितंबर को चुनाव होना था। चुनाव आयोग ने इसी महीने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। इसमें नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त थी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अगस्त थी। मतदान 3 सितंबर को संबंधित राज्यों की विधानसभाओं में सुबह नौ बजे से चार बजे तक होना था। उसी शाम पांच बजे से मतगणना होगी और रात तक नतीजे आने वाले थे, लेकिन नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख यानी 27 अगस्त को सभी 12 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story