×

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन की तारीख को लेकर न हो कंफ्यूज, 11-12 नहीं बस इस शुभ मुर्हुत का रखे ध्यान

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन की तारीख को लेकर अब कंफ्यूज न हो। क्योंकि 11-12 अगस्त दोनों ही दिन राखी बांधी जा सकती है। बस शुभ मुहुर्त का रखें ध्यान

Vidushi Mishra
Published on: 10 Aug 2022 5:33 AM GMT
Raksha Bandhan 2022 Sahi Date & Time
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Click the Play button to listen to article

Raksha Bandhan 2022: भाई-बहनों के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की तारीख को लेकर लोगों में इस बार काफी कंफ्यूजन है। एक तरफ कुछ लोगों का मानना है कि राखी 11 अगस्त को बांधी जाएगी, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि राखी बांधने का शुभ मुहुर्त 12 अगस्त को है। ऐसे में जब एक दिन बचा है तो जल्दबाजी में रक्षाबंधन की तारीख ही निश्चित नहीं हो पा रही है। अगर आप राजधानी लखनऊ में रहते हैं तो आइए जानते हैं कि लखनऊ समेत अन्य राज्यों में कब राखी बांधने का सही समय और दिन है, किस तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है और क्या होता है भद्रा।

रक्षाबंधन की तिथि

रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास में पूर्णिमा तिथि या पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन रक्षा बंधन पर राखी बांधने का सबसे अच्छा समय दोपहर के दौरान होता है। लेकिन अगर दोपहर का समय उपलब्ध नहीं हो पा रहा है तो प्रदोष का समय रक्षा बंधन में राखी बांधने के लिए उपयुक्त है।

भद्रा में न बांधे राखी

रक्षाबंधन में भद्रा के दौरान राखी बांधने की रस्में नहीं करनी चाहिए। भद्रा अशुभ समय माना गया है। इस भद्राकाल के दौरान लोगों को सभी शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।

लखनऊ में रक्षाबंधन का शुभ मुहुर्त
Rakshabandhan auspicious time in Lucknow

रक्षा बंधन गुरुवार, 11 अगस्त, 2022
Raksha Bandhan on Thursday, August 11, 2022

पूर्णिमा तिथि शुरू - 11 अगस्त 2022 को सुबह 10:38 बजे

Purnima Tithi Begins - 10:38 AM on Aug 11, 2022

पूर्णिमा तिथि समाप्त - 07:05 पूर्वाह्न 12 अगस्त 2022

Purnima Tithi Ends - 07:05 AM on Aug 12, 2022

11 अगस्त को भद्रा का समय
Bhadra Time

भद्रा समय गुरुवार 11 अगस्त को सुबह 10:38 बजे से शुरू

Bhadra Time starts at 10:38 am on Thursday, August 11.

भद्रा समय गुरुवार 11 अगस्त को रात 08:51 बजे समाप्त

Bhadra Time ends at 08:51 pm on Thursday, August 11.

राखी के लिए शुभ मुहूर्त गुरुवार 11 अगस्त को रात 08:51 से 09:12 बजे के बीच है।

राखी बांधने के शुभ मुहुर्त को लेकर ज्योतिषियों का कहना है कि चूंकि 12 अगस्त को पूर्णिमा तिथि भी होगी, उस दिन किसी भी समय राखी बांधी जा सकती है। तो, 12 अगस्त को राखी बांधी जा सकती है।

12 अगस्त को राखी का शुभ मुहूर्त
Rakhi auspicious time on 12th August

अभिजीत मुहूर्त शुक्रवार 12 अगस्त को सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक चलेगा.

Abhijeet Muhurat will start from 11:59 am to 12:52 pm on Friday, August 12.

शुभ चौघड़िया शुक्रवार 12 अगस्त को दोपहर 12:52 बजे से दोपहर 02:05 बजे तक है.

Shubh Choghadiya is from 12:52 pm to 02:05 pm on Friday, August 12.

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story