×

राम माधव बोले-चुनाव जीतने के लिए हमारी सरकार ने सेना का सहारा नहीं लिया

भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि उनकी पार्टी ने आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक सत्ता में बनी रहेगी।

PTI
By PTI
Published on: 8 Jun 2019 3:47 AM GMT
राम माधव बोले-चुनाव जीतने के लिए हमारी सरकार ने सेना का सहारा नहीं लिया
X

अगरतला: भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि उनकी पार्टी ने आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक सत्ता में बनी रहेगी।

माधव यहां रवीन्द्र सतवार्षिकी भवन में पार्टी की विजय रैली को संबोधित कर रहे थे।

ये भी देंखे:इमरान खान ने PM मोदी को लिखा खत, भारत से बातचीत के लिए पाकिस्तान बेताब

उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले पांच वर्षों में सांप्रदायिक अशांति, भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाब रहे और मजबूत भारत का निर्माण करने तथा आर्थिक स्थिरता लाने के कारण हमें प्रचंड जीत मिली है। संसद तक पहुंचने के लिए हमारी पार्टी ने सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया।’’

ये भी देंखे:गिरिराज सिंह ने ममता को बनाया उत्तर कोरियाई का नेता किम जोंग उन

भाजपा नेता ने कहा,‘‘(प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लंबा सफर तय करेगी। हमें विश्वास है कि पार्टी 2047 में भी सत्ता में रहेगी, जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा। राष्ट्रवाद भाजपा के डीएनए में है।’’

(भाषा)

PTI

PTI

Next Story