×

Ramnavmi 2025: कहीं अंडे तो कहीं मांस के टुकड़े... पुलिस प्रशासन फेल! रामनवमी के जुलूस पर जगह-जगह उपद्रव

Ramnavmi 2025 Juloos Attacks: देशभर में कई जगह रामनवमी पर हमले और बवाल जैसी घटनाएं सामने आईं हैं आइये जानते हैं बंगाल समेत कहाँ-कहाँ से आएं इस तरह की घटनाओं की जानकारी।

Shweta Srivastava
Published on: 7 April 2025 11:20 AM IST
Ramnavmi 2025: कहीं अंडे तो कहीं मांस के टुकड़े... पुलिस प्रशासन फेल! रामनवमी के जुलूस पर जगह-जगह उपद्रव
X

Ramnavmi 2025 Juloos Attacks: देश में राम नवमी पर निकाले गए जुलूस में जगह-जगह घटनाएं हुईं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रामनवमी जुलूस पर पथराव की जानकारी आ रही है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आरोप लगाए गए हैं कि रामनवमी के जुलूस के दौरान भगवा झंडा लेकर चलने के कारण श्रद्धालुओं पर हमला किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के पालघर में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा, अंडे फेंके गए। झारखंड के धालभूमगढ़ में रामनवमी ध्वज उखाड़ने के दौरान मांस मिलने से भक्तों में आक्रोश है।

रामनवमी जुलूस पर पथराव

भाजपा द्वारा आरोप लगाया गया है कि भाजपा द्वारा आरोप लगाया गया है कि कोलकाता के पार्क सर्कस 7 प्वाइंट इलाके में जब रामनवमी जुलूस पर तब पथराव हुआ जब वे जुलुस से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हिंदू श्रद्धालु रामनवमी जुलूस से लौट रहे थे उस दौरान उनके ऊपर बड़ा हमला किया गया। यह भी बताया गया कि श्रद्धालुओं पर पथराव इस वजह से किया गया क्योंकि वह भगवा झंडा लेकर चल रहे थे इसके बाद इस जुलूस पर पत्थरों से हमला किया गया। इतना ही नहीं कांच तोड़ दिए गए और जमकर बवाल किया भी हुआ।

फिलहाल कोलकाता पुलिस की तरफ से अभी तक इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन वहीं भाजपा द्वारा सोशल मीडिया के जरिए कई वीडियो शेयर किए गए हैं। जिसमें कई क्षतिग्रस्त वाहन नजर आ रहे हैं। आइये जानते है क्या है ये पूरा मामला और बंगाल के अलावा और कहाँ-कहाँ हुआ रामनवमी पर बवाल।



इसके बारे में पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सूर्यकांत मजूमदार ने वीडियो शेयर करके पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बंगाल पुलिस पर भी कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा "रामनवमी जुलूस के वापस लौटने पर कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में हिंदू श्रद्धालुओं पर बर्बर के साथ हमला किया गया। भगवा झंडा ले जाने के कारण वाहनों पर पत्थर बरसाए गए। विंडशील्ड तोड़ दिए गए। अराजकता फैलाई गई। यह कोई यादृच्छिक घटना नहीं थी - यह लक्षित हिंसा थी।

उन्होंने आगे लिखा, "और पुलिस कहाँ थी? वहीं। देख रही थी। खामोश। रीढ़विहीन। ममता बनर्जी द्वारा चुनी गई वही पुलिस - तुष्टिकरण की उनकी राजनीति में पूरी तरह से पंगु हो गई है। निर्दोष हिंदुओं की रक्षा के लिए एक भी कदम नहीं उठाया गया। यह कायरतापूर्ण निष्क्रियता एक बात साबित करती है कि रामनवमी के दौरान एकजुट बंगाली हिंदुओं की दहाड़ ने व्यवस्था को हिला दिया है। ममता की लाड़ली “शांति वाहिनी” शांतिपूर्ण नहीं है - वे घबराए हुए हैं। डरे हुए हैं! यह जान लें, यह तो बस शुरुआत है। हम कोलकाता से वादा करते हैं - अगले साल, पार्क सर्कस से और भी बड़ा, जोरदार और शक्तिशाली रामनवमी जुलूस निकलेगा। और वही पुलिस वाले जो आज चुप खड़े थे? वे हम पर फूल बरसाएंगे। इन शब्दों को याद रखें।



कानपुर में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई पथरबाज़ी

बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में भी रामनवमी को लेकर बवाल हुआ है। यहां पर शोभा यात्रा के दौरान बवाल हुआ VHP का बड़ा आरोप है कि रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हमले की साजिश की गयी।

दरअसल कानपुर का सबसे संवेदनशील इलाका चंदेश्वर हटा में रामनवमी की शोभायात्रा उस समय विवादों में आ गई जब हिंदू विश्व परिषद ने वेस्टर्न रोड पहुंची यात्रा पर पथराव का आरोप लगा दिया। वहीँ इसको लेकर पुलिस द्वारा इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी को पूरी तरीके से खारिज कर दिया गया है। लेकिन संगठन ने इसे धार्मिक भावना का पर हमला बताया है और प्रशासन पर कई तरीके के सवाल भी उठाए हैं। पुलिस की माने तो पत्थरबाजी जैसी कोई भी घटना वहां नहीं हुई है। लेकिन इस मामले ने अब वहां पर तूल पकड़ लिया है। उधर VHP ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर इसका जवाब माँगेंगें।


मिली जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का यह दावा है कि जब शोभा यात्रा शुरू हुई उसी समय कुछ मकानों की छत से अचानक पथरबाज़ी शुरू हो गयी थी संगठन ने इसे पहले से रची गई साजिश बताया है।

झारखंड में रामनवमी के दूसरे दिन हुआ बवाल

वहीँ आपको बता दे की रामनवमी के दूसरे दिन भी कुछ एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां पर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर के पास हनुमान जी के मंदिर के झंडे को उखाड़ने व मांस फेंकने से हिंदू श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ गया है।

जहां धालभूम गढ़ में बीते कल रामनवमी का जुलूस काफी शांतिपूर्ण तरीके से निकला गया था। वहीं आज इस घटना ने हिन्दू श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने धालभूम गढ़ में नेशनल हाईवे 18 को जाम भी कर दिया है। साथ ही साथ धालभूमगढ़ और नरसिंहगढ़ की बाजारों को भी बंद कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमीर हम्ज़ाहमजा अपने दल के साथ मामले की जांच कर रहे हैं और घटनास्थल पर मौजूद हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के पालघर जिले से रामनवमी के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। पालघर जिले के एक इलाके में आयोजित मोटरसाइकिल रैली में शामिल लोगों पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अंडे फेंके, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव पैदा हो गया।



रामनवमी पर पुलिस पहले से थी अलर्ट

आपको बता दें कि रामनवमी को लेकर पहले से ही पुलिस कई राज्यों में अलर्ट मोड पर थी जिसमें यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र समेत कई राज्य शामिल है। वहीं कई जगहों पर धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए डीजे, बाइक रैली और भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त पाबंदी लगा दी गई थी। इतना ही नहीं कई जिलों पर तो NSA जैसी कठोर धाराएं लगाने की चेतावनी भी पहले से दे दी गई थी। साथ ही साथ ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी के जरिए हर इलाकों पर नज़र रखी जा रही थी।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story