×

हकीकत या अफवाह: जेल में बंद राम रहीम का हमशक्ल, जांच में जुटी पुलिस

राम रहीम देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। रेप केस में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई है। इस समय वो रोहतक के जेल में बंद है।

tiwarishalini
Published on: 5 Sep 2017 4:47 AM GMT
हकीकत या अफवाह: जेल में बंद राम रहीम का हमशक्ल, जांच में जुटी पुलिस
X

नई दिल्ली: राम रहीम देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। रेप केस में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई है। इस समय वो रोहतक के जेल में बंद है। मगर इनसब के बीच एक ऐसी खबर फैली है जिसने सबको सोचने में मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया और कुछ न्यूज चैनलों ने इस बात का संदेह जताया है कि सलाखों के पीछे जो राम रहीम बंद है वो नकली है। जी हां, दावे के मुताबिक़ जिसको असली राम रहीम समझ के जेल में बंद किया गया है वो उसका हमशक्ल है।

ये भी पढ़ें... ब्रिक्स: PM मोदी ने फिर उठाया आतंक का मुद्दा, जलवायु परिवर्तन पर भी बोले

जांच में जुटी हरियाणा पुलिस

- खबरों के जोर पकड़ते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

- खबर कितनी सच है और कितनी झूठ, इसका फैसला पुलिस करेगी। फिलहाल हरियाणा पुलिस जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें... इन खूबियों से लैस है लखनऊ मेट्रो, नवाबी शहर में रफ्तार भरने को तैयार

राम रहीम की लिस्ट में सबसे आगे हनीप्रीत

- राम रहीम ने जेल प्रशासन को 10 लोगों की लिस्ट सौंपी है, जो उससे मिलने के लिए आएंगे।

- इस लिस्ट में राम रहीम ने अपनी सबसे करीबी और कथित दत्तक पुत्री हनीप्रीत का नाम सबसे पहले लिखा है।

- इसके बाद अपनी दोनों बेटी-दामाद, बेटा-बहू और कुछ डेरा सेवादारों का नाम दिया है।

- उसने हनीप्रीत से बात करने के लिए उसका मोबाइल नंबर भी दिया है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story