×

Ram Rahim: राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से सीधे बागपत जाने का आदेश

Ram Rahim: सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। कोर्ट ने राम रहीम को 30 दिनों को पैरोल को मंजूरी दे दी है।

Jugul Kishor
Published on: 20 July 2023 8:13 AM GMT (Updated on: 20 July 2023 8:34 AM GMT)
Ram Rahim: राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से सीधे बागपत जाने का आदेश
X
राम रहीम (सोशल मीडिया)

Ram Rahim: सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। कोर्ट ने राम रहीम को 30 दिनों को पैरोल को मंजूरी दे दी है। राम रहीम इस बार उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेंगे। कोर्ट ने राम रहीम को इस बार सिरसा डेरा जाने की इजाजत नहीं है। बागपत स्थित बरनावा आश्रम की सुरक्षा व्यस्था बढ़ा दी गई है। बता दें कि राम रहीम इसी साल जनवरी महीने में भी 40 दिनों की पैरोल पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आए थे।

ढाई साल में सातवीं बार मिली पैरोल

बाबा राम रहीम को पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को पैरोल मिली थी। साल 2020 से राम रहीम को अब तक 6 बार पैरोल मिल चुकी हैं। वहीं आज गुरुवार को जो पैरोल मिली है। वह सातवीं बार है। न्यूजट्रैक की इस रिपोर्ट में आपको सिलसिलेवार तरीके बतातें हैं कि राम राम रहीम को बीते ढाई साल में कब-कब पैरोल मिली है।

- राम रहीम को पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को पहली बार बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली थी।
- दूसरी बार फिर बीमार मां से मिलने के लिए कोर्ट ने एक दिन की पैरोल दी थी।
- 7 फरवरी 2022 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी।
- जून 2022 को राम रहीम को फिर से एक महीने की पैरोल दे दी।
- अक्टूबर 2022 को राम रहीम को एक बार फिर से 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया।
- राम रहीम 21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली।
- आज गुरुवार (20 जुलाई) को कोर्ट ने राम रहीम को एक बार फिर 30 दिनों को पैरोल दी है।

2017 से सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

गौरतलब है कि साल 2017 में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को साध्वियों से रेप के मामले में दोषी करार दिया था। इस मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या को मामले में भी दोषी ठहराया था। हत्या के मामले में राम रहीम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story