×

अयोध्या राम मंदिर ISIS आतंकियों के निशाने पर, देश के कई बड़े नेता थे टारगेट, आतंकी शाहनवाज का चौंकाने वाला खुलासा

ISIS Terrorist Arrested : आतंकियों ने पुलिस को बताया कि, मुंबई के चाबड़ हाउस और अयोध्या का राम मंदिर इनके मुख्य निशाने पर था। साथ ही, देश के कुछ बड़े नेताओं को भी टारगेट का मिशन इन्हें मिला था।

aman
Report aman
Published on: 2 Oct 2023 5:12 PM GMT (Updated on: 2 Oct 2023 5:15 PM GMT)
ISIS Terrorist Shahnawaz
X

ISIS Terrorist Shahnawaz (Social  Media)

ISIS Terrorist Arrested : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Special Cell of Delhi Police) को सोमवार (02 अक्टूबर) को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया (ISIS) के संदिग्ध आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी (ISIS Terrorist Shahnawaz) के साथ उसके सहयोगी रिजवान और अरशद को अरेस्ट किया है। आतंकियों ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए। दहशत फ़ैलाने की मकसद से इन्होंने कई बड़ी प्लानिंग की थी, जिनमें अयोध्या का राम मंदिर (Ram temple of Ayodhya) भी था। इसके अलावा भी कई चर्चित प्वाइंट उनके निशाने पर थे।

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए आतंकियों ने बताया कि, इनके निशाने पर मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित चाबड़ हाउस (Chabad house) और अयोध्या का राम मंदिर था। आपको बता दें, कोलाबा स्थित चाबड़ हाउस, मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले का दंश भी झेल चुका है। पूछताछ में इन्होंने खुलासा किया कि देश के कई बड़े नेता भी उनके निशाने पर थे।

26/11 से भी बड़े हमले की थी प्लानिंग

दिल्‍ली पुलिस स्पेशल सेल के सीपी एचजीएस धालीवाल (HGS Dhaliwal) ने मीडिया को बताया कि, 'मो शाहनवाज के ठिकाने से आईईडी बनाने का सामान बरामद हुआ है। साथ ही, पिस्‍टल के साथ कारतूस, बम बनाने का सामान, कई गंभीर दस्‍तावेज आदि मिले हैं। पुलिस ऑफिसर धालीवाल ने बताया कि, इन आतंकियों की मंशा मुंबई में 26/11 हमले से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाने की थी। आतंकी शाहनवाज को धमाके की ट्रेनिंग देने के निर्देश मिले थे।

शाहनवाज की बीबी बेहद 'कट्टर', स्पेशल सेल की रडार पर

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 'शाहनवाज ने मायनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई ककी है। उसकी बीबी स्पेशल सेल की रडार पर है। शाहनवाज की तरह वो भी बहुत ज्यादा 'कट्टर' है। हालांकि, ऐसा भी कहा गया है कि शाहनवाज की पत्नी हिंदू है। उसका नाम बसंती पटेल (Basanti Patel) है। शादी के बाद उसने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम मरियम रख लिया। बता दें, शाहनवाज मूलतः झारखंड का रहने वाला है।'

पुणे के वेस्टर्न घाट की रेकी, इनाम घोषित

जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पुणे के करीब वेस्टर्न घाट (Western Ghats, Pune) की रेकी की थी। हालांकि, हमले का दिन तय नहीं था। आतंकी किसी खास दिन अटैक करने की योजना बना रहे थे। एचजीएस धालीवाल ने आगे बताया कि, 'पिछले महीने ही इन लोगों पर इनाम घोषित किया गया था। इन लोगों पर अलग-अलग धमाकों में शामिल होने का आरोप है। इसमें मो शाहनवाज को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अन्य आरोपी मोहम्मद रिजवान फरार है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद 7 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिली है।'

अरेस्ट सभी पढ़े-लिखे, बड़े लोगों को टारगेट करना था लक्ष्य

आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि, शाहनवाज के गिरफ्तार दोनों साथी भी पढ़े-लिखे हैं। झारखंड का रहने वाला अरशद वारसी अलीगढ़ यूनिवर्सिटी (AMU) से पढ़ाई कर चुका है। वहीं, यूपी के आजमगढ़ निवासी मो. रिजवान मौलाना है। उसने कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया है। इन्हें टास्क मिला था कि वो बड़े लोगों को टारगेट कर अधिक से अधिक लोगों की जान लें। इसके लिए धमाके करें।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story