×

Ramadan 2023 Date in India: रमजान का चांद नहीं आया नजर, 24 मार्च को जुमे के दिन होगा पहला रोजा

Ramadan 2023 Date in India: भारत के अधिकांश हिस्सों में 22 मार्च को रमजान का चांद देखने की कोशिश की गई, लेकिन वह नजर नहीं आया। जिसके बाद प्रमुख मुस्लिम संस्थाओं की ओर से घोषणा की गई है कि अब 24 मार्च से रोजा रखा जाएगा।

Aman Kumar Singh
Published on: 22 March 2023 10:17 PM GMT (Updated on: 22 March 2023 10:35 PM GMT)
Ramadan 2023 Date in India: रमजान का चांद नहीं आया नजर, 24 मार्च को जुमे के दिन होगा पहला रोजा
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Ramadan 2023 Date in India: इस्लामी कैलेंडर (Islamic Calendar) के सबसे पवित्र माने जाने वाले महीने रमजान (Ramadan 2023) का चांद बुधवार (22 मार्च) को भारत में नजर नहीं आया। जिसके बाद अब जुमे को पहला रोजा होगा। बता दें, जुमा 24 मार्च को है। यूपी की राजधानी लखनऊ के फिरंगी महल की मरकजी चांद कमेटी (Markazi Chand Committee Firangi Mahal) ने जानकारी दी। बुधवार को चांद नजर नहीं आया इसलिए पहली रमजानुल मुबारक 24 मार्च को होगी।

रोजा के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद की घोषणा

जमीयत उलेमा-ए-हिंद (Jamiat Ulema-e-Hind) की ओर से एक ट्वीट किया गया है। जिसमें कहा गया है कि, 'इमारत-ए-शरिया हिंद द्वारा घोषणा की गयी है कि रमजान का पहला दिन शुक्रवार 24 मार्च, 2023 से शुरू होगा। भारत में बुधवार शाम को रमजान का चांद नहीं देखा गया। इसलिए रमजान का पवित्र महीना आधिकारिक तौर पर शुक्रवार (जुमा ) से शुरू होगा।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story