×

Independence Day Rangoli 2022: स्वतंत्रता दिवस पर इस थीम पर बनाएं रंगोली, देखें रंगोली के ट्रेंडिंग डिजाइन

Independence Day Rangoli 2022: 15 अगस्त को पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा।भारत में पर्व त्योहार पर रंगोली बनाने का खास रिवाज रहा है।कुछ ट्रेंडिंग रंगोली बना सकते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 14 Aug 2022 12:35 PM GMT (Updated on: 14 Aug 2022 12:35 PM GMT)
Independence Day 2022
X

Independence Day Rangoli (Image: Social Media)

Independence Day Rangoli 2022: 15 अगस्त (15th August) को पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। भारत में पर्व त्योहार पर रंगोली बनाने का खास रिवाज रहा है। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस पर लेटेस्ट रंगोली डिजाइन की तलाश कर रहें हैं तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। यहां कुछ रंगोली के लेटेस्ट डिजाइन हैं जो काफी ट्रेंड में भी हैं। तो इस स्वंतत्रता दिवस इस थीम पर और इस तरह से बनाएं रंगोली:

चम्मच से रंगोली



स्वतंत्रता दिवस पर रंगोली बनाने के कई तरीके और कई थीम भी हैं। उनमें से एक हैं चम्मच से रंगोली बनाना। आप घर में रखें चम्मच से इस डिजाइन को बना सकते हैं। यह छोटा लेकिन काफी खूबसूरत रंगोली होगा। इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगेगा। आप चाहें तो इसमें माचिस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मोर डिजाइन रंगोली



मोर डिजाइन रंगोली को ट्रेडिशनल रंगोली भी कहा जाता है क्योंकि यह डिजाइन काफी सालों से ट्रेंड में हैं। आप मोर डिजाइन रंगोली को आसानी से गुलाल से या माचिस के इस्तेमाल से भी बना सकते हैं। इस थीम पर बनाया गया रंगोली का यह डिजाइन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपके घर या ऑफिस की खुबसूरती बढ़ा देगा।


बेलन से रंगोली



स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह रंगोली काफी खूबसूरत लगेगी। इसे बनाने के लिए आप बेलन का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर रंगोली बनाने का यह बहुत ही आसान, अनोखा और आकर्षक तरीका है। आप नीला, सफेद, केसरिया और हरा रंग का इस्तेमाल कर इस डिजाइन को बना सकते हैं। आप बेलन के अलावा इस डिजाइन को बनाने के लिए कांटे या मोमबती का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

नेशनल फ्लैग वाली रंगोली



स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेशनल फ्लैग वाली रंगोली भी काफी अच्छी लगेगी। इंडिपेंडेंस डे पर अपने राष्ट्रीय ध्वज को बनाकर आप इस तरह से खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। इस रंगोली के बीच में एक गोले में तिरंगा बनाया गया है और उसके आसपास बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बनाई गई है। साथ ही नीचे हैप्पी इंडिपेंडेंस डे लिखा हुआ है। आप इसे माचिस या चम्मच के इस्तेमाल से और भी अलग डिजाइन में बना सकते हैं। आप अपने ऑफिस या घर के लिए इस डिजाइन को बना सकते हैं।

आई लव माय इंडिया वाली रंगोली



आई लव माई इंडिया वाला रंगोली काफी ट्रेंडिंग रंगोली है। ज्यादातर लोग इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाते हैं। रंगोली में अगर आप कुछ क्रिएटिव बनाना चाहते हैं, तो इस तरह से एक तिरंगा झंडा बना कर उसपर आप आई लव माई इंडिया लिखें और इसे गोलाकार देकर सुंदर सा बॉर्डर बनाएं। आप चाहें तो इसे गोल की जगह कोई और भी शेप देकर इस डिजाइन को और भी यूनिक बना सकते हैं। आप इसे किसी भी चीज से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप चम्मच, मोमबती, कांटा आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह यूनिक डिजाइन आपके ऑफिस या घर के लिए बेहद खूबसूरत रंगोली होगी।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story