×

रतन टाटा ने ऐसे की थी करियर की शुरुआत, 100 से अधिक देशों में फैला है कारोबार

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। उद्योगपतियों में शुमार रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 में मुंबई में हुआ था। भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार-पद्म विभूषण (2008) और पद्म भूषण (2000) के प्राप्तकर्ता हैं।

Monika
Published on: 28 Dec 2020 5:37 AM GMT
रतन टाटा ने ऐसे की थी करियर की शुरुआत, 100 से अधिक देशों में फैला है कारोबार
X
ऐसे शुरू हुई उनके करियर की शुरुआत , 100 से अधिक देशों में फैला कारोबार

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। उद्योगपतियों में शुमार रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 में मुंबई में हुआ था। भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार-पद्म विभूषण (2008) और पद्म भूषण (2000) के प्राप्तकर्ता हैं। वह प्रतिष्ठित कैथेड्रल और जॉन कानोन स्कूल, बिशप कॉटन स्कूल (शिमला), कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड के पूर्व छात्र हैं। उनके इस जन्मदिन पर आइए जानतें हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक किस्सें..

रतन टाटा के करियर की शुरुआत

रतन टाटा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1962 में टाटा ग्रुप के साथ की थी। उन्होंने जब टाटा समूह में कदम रखा था तब वह महज 24 साल के थे। शुरूआती दौर में वह एक दुकान के कर्मचारी थे। जहां से उन्होंने का करने के कई तरीके सीखे।

साल 1991 में जेआरडी टाटा के बाद रतन टाटा समूह के पांचवें अध्यक्ष बने। उन्होंने टेटली, जगुआर लैंड रोवर और कोरस जैसी कंपनियों का टाटा ग्रुप में अधिग्रहण किया। रतन टाटा का एक सपना था कि वह एक ऐसी कार बाजार में लॉन्च करें जो आम आदमी के लिए खास बनी हो। एक आम आदमी भी अपने कार खरीदने के सपना को पूरा कर सके। कुछ ही सालों में रतन टाटा ने अपने किए वादे को पूरा किया और बाज़ार में टाटा नैनो को लॉन्च कर आम आदमी का सपना पूरा करने के साथ- साथ अपना ड्रीम प्रोजेक्ट का सपना भी पूरा किया।

राटा टाटा की कुल सम्पत्ति

आपको बता दें, कि जब रतन टाटा टाटा समूह में आए थे तब टाटा कंपनी की कुल 10000 करोड़ रुपए था, लेकिन साल 2011-12 में इस ग्रुप का राजस्व 475.721 करोड़ रुपए हो गया। आज करीब 80 देशों में टाटा ग्रुप की कंपनियां मौजूद हैं। उन्होंने विकसित देशों की कई ऐसी कंपनियों का अधिग्रहण किया जो अपने देश में काफी लोकप्रिय थीं। उनकी हमेशा से यही फिलॉसफी रही है कि क्या कंपनी के लिए अच्छा है और क्या दुनिया के लिए बेहतर है।

ये भी पढ़ें- UP के इन बड़े नेताओं को लील गया 2020, राजनीति में छाया रहा मातम

100 से अधिक देशों में कारोबार

बता दें, टाटा अलग-अलग कंपनियों के जरिए 100 से अधिक देशों में कारोबार कर रही है। इस ग्रुप का टीसीएस के जरिए आईटी सेक्टर में दबदबा है तो वहीं टाटा स्टील ने भारत समेत दुनिया भर की स्टील इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इसी तरह ऑटो इंडस्ट्री में टाटा मोटर्स समेत अन्य व्हीकल्स ने नाम कमाया है। इसके अलावा कंज्यूमर और रिटेल इंडस्ट्रीज, इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्रीज, फाइनेंशियल सर्विसेज, एयरोस्पेस और डिफेंस में भी टाटा ग्रुप ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

ये भी पढ़ें : 2021 की छुट्टियां: बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, RBI ने जारी किया कैलेंडर, देखें लिस्ट…

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story