Ratan Tata Death: रतन टाटा ग्रुप को संभालने के लिए इन नामों की चर्चा तेज, जानें कौन होगा वारिस

Ratan Tata Death: विश्व चर्चित उद्योगपति और टाटा ग्रुप्स के मानद चेयरमैन रतन टाटा का कल देर रात निधन हो गया। 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Sonali kesarwani
Published on: 10 Oct 2024 3:08 AM GMT
Ratan Tata Death
X

Ratan Tata Death 

Ratan Tata Death: आज टाटा समूह के चेयरमैन और देश के सबसे चर्चित उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया। 86 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीज कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा है। रतन टाटा जैसी महान शख्सियत को खोना देश के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। उनका नाम न सिर्फ अच्छे बिनेसमैन के तौर पर याद किया जाता है बल्कि एक सर्वश्रेष्ठ समाजसेवी के रूप में उनका उदाहरण दिया जाता है।

रतन टाटा के निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि उनकी करीब 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति का वारिस कौन होगा। आपको बता दें कि रतन टाटा ने शादी नहीं की थी और न ही उनकी कोई अपनी संतान है। लेकिन उनके पिता की दूसरी शादी से एक बेटा है जो उनका सौतेला भाई है। उनका नाम नोएल टाटा है।

कौन है नोएल टाटा

रतन टाटा के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी के तौर पर जिसे देखा जा रहा है वो हैं नोएल टाटा। नोएल टाटा की तीन संतानें हैं, जिनमें दो बेटी और एक बेटा है. बेटियों के नाम माया टाटा और लिया टाटा हैं, जबकि बेटा दूसरे नंबर पर है और उसका नाम नेविल टाटा है। फिलहाल अब तक रतन टाटा की कोई वसीयत सामने नहीं आई है। ऐसे में उनका पारिवारिक रिश्तेदार होने के नाते नोएल टाटा को ही उनका उत्तराधिकारी माना जा रहा है। रतन टाटा के पास अपार संपत्ति थी फिर भी उनकी जीवनशैली काफी साधारण रही है। अपने टाटा ट्रस्ट के जरिये उन्होंने कई धर्मार्थ काम किये हैं।


रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा

फिलहाल रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर नोएल टाटा का नाम लिया जा रहा है। रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। यह पारिवारिक बंधन ही नोएल टाटा को टाटा की विरासत संभालने के लिए प्रमुख दावेदार बनाता है। नोएल टाटा के तीनो बच्चे बिजनेस की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं और किसी न किसी रूप में टाटा ग्रुप्स से जुड़े हुए है। कहा जाता है कि रतन टाटा और नोएल टाटा के बीच का संबंध काफी अच्छा था। सौतेले भाई होने के बावजूद उनके बीच कभी मनमुटाव नहीं रहा है।


नोएल टाटा के बच्चे भी है बिजनेसमैन

नोएल टाटा के बच्चों की बात करें तो बड़ी बेटी लीया टाटा ने स्पेन के मैड्रिड में IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। वह 2006 से ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में सहायक बिक्री प्रबंधक के रूप में काम कर रही हैं। विभिन्न भूमिकाओं में प्रगति करते हुए वह द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) में उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रही हैं। वहीं छोटी बेटी माया टाटा ने टाटा कैपिटल में समूह की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी में विश्लेषक के रूप में अपना करियर शुरू किया, जबकि उनके भाई नेविल टाटा ने ट्रेंट में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की, जो उनके पिता द्वारा बनाई गई रिटेल सीरीज है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story