TRENDING TAGS :
Ratan Tata Passed Away Live Update: महाराष्ट्र कैबिनेट ने की रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, अंतिम दर्शन जारी
Ratan Tata Passed Away Live Update: वहीं महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुकेश अंबानी सहित उद्योगपतियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
Ratan Tata Passed Away Live Update: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें कुछ दिन पहले उम्र संबंधी दिक्कतों चलते भर्ती कराया गया था। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा जाएगा। जहां गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पीएम मोदी, अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुकेश अंबानी सहित उद्योगपतियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
Live Updates
- 10 Oct 2024 8:12 AM GMT
Ratan Tata Passed Away Live Update: उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने दी श्रद्धांजलि
Ratan Tata Passed Away Live Update: शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बेटे आदित्य ठाकरे, पार्टी नेता अनिल देसाई और अरविंद सावंत के साथ रतन टाटा के अंतिम दर्शन किए।
- 10 Oct 2024 7:43 AM GMT
Ratan Tata Passed Away Live Update: देश ने एक 'रत्न' खो दिया- अनुपम खेर
Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा के निधन पर एक्टर अनुपम खेर ने कहा, "ऐसा लगता था कि रतन टाटा हमेशा हमारे जीवन में और हमारे आने वाले जीवन में रहेंगे। आप कुछ लोगों से हमेशा नहीं मिलते लेकिन उनकी उपस्थिति देश के बुनियादी ढांचे, देश के माहौल, अच्छाई में महसूस होती है। आज मैं कहूंगा कि देश ने एक 'रत्न' खो दिया है जिनका नाम रतन टाटा था।" उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा, "मुझे उनसे कुछ साल पहले लंदन में मिलने का अवसर मिला था। उनका उद्योगपति होना कभी दिखाई नहीं दिया, उनका दानशील स्वभाव हमेशा नजर आता था। उनकी अच्छाई, उनकी दान की विरासत हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। वे अच्छाई के प्रतीक हैं, वे दक्षता के प्रतीक हैं, वे सिद्धांतों के प्रतीक हैं। वे हमें याद दिलाते हैं कि अगर हम उनकी तरह 10% भी बन पाए, तो हम खुद को सौभाग्यशाली मानेंगे।"
- 10 Oct 2024 7:40 AM GMT
Ratan Tata Passed Away Live Update: ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
Ratan Tata Passed Away Live Update: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी और पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक आनंद पीरामल ने रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
- 10 Oct 2024 7:35 AM GMT
Ratan Tata Passed Away Live Update: मेरे लिए युग का अंत- सुधा मूर्ति
Ratan Tata Passed Away Live Update: राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने रतन टाटा के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि उनका जाना एक युग का अंत है।
- 10 Oct 2024 7:19 AM GMT
Ratan Tata Passed Away Live Update: महाराष्ट्र कैबिनेट में रतन टाटा का नाम भारत रत्न के लिए प्रस्तावित
Ratan Tata Passed Away Live Update: आज एक बैठक में महाराष्ट्र कैबिनेट ने उद्योगपति रतन टाटा का नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया।
- 10 Oct 2024 6:30 AM GMT
Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा देश के बेटे थे- RBI गवर्नर
Ratan Tata Passed Away Live Update: NCPA ग्राउंड में रतन टाटा का अंतिम दर्शन करने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास पहुंचे। जहाँ मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा वह देश के बेटे थे। उनका निधन देश के लिए बड़ा नुकसान है। जब भी आधुनिक भारत का आर्थिक इतिहास लिखा जाएगा तो उनकी उपलब्धियों का जिक्र जरूर होगा।
- 10 Oct 2024 6:23 AM GMT
Ratan Tata Passed Away Live Update: मेरा उनसे खास नाता रहा- अमित शाह
Ratan Tata Passed Away Live Update: मुंबई से रतन टाटा के अंतिम संस्कार के लिए रवाना होने से पहले अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे मुंबई जाना पड़ रहा है। मेरा उनसे बहुत खास नाता रहा है। उन्होने टाटा समूह को उस लेवल पर संभाला जब वह इतना ऊंचा नहीं था। आज रतन टाटा जी नहीं रहे लेकिन उनकी लेगेसी वह छोड़ कर जा रहे हैं।
- 10 Oct 2024 6:16 AM GMT
Ratan Tata Passed Away Live Update: कैसे होगा रतन टाटा का अंतिम संस्कार
Ratan Tata Passed Away Live Update: आज रतन टाटा के पार्थिव शरीर को वर्ली के पारसी श्मशान भूमि में लाया जाएगा। जहाँ सबसे पहले पार्थिव शरीर को प्रेयर हॉल में रखा जाएगा। हॉल में करीब 200 लोग मौजूद रह सकते हैं। जहाँ प्रार्थना लगभग 45 मिनट तक होगी। प्रार्थना हॉल में पारसी रीति से ‘गेह-सारनू’ पढ़ा जाएगा। रतन टाटा के पार्थिव शरीर मुंह पर एक कपड़े का टुकड़ा रख कर ‘अहनावेति’ का पहला पूरा अध्याय पढ़ा जाएगा। ये शांति प्रार्थना की एक प्रक्रिया है। प्रेयर प्रक्रिया पूरा होने के बाद पार्थिव शरीर को इलेक्ट्रिक अग्निदाह में रखा जाएगा और इस तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- 10 Oct 2024 6:04 AM GMT
Ratan Tata Passed Away Live Update: आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने दी अंतिम विदाई
Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा को अंतिम विदाई देने आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला एनसीपीए मैदान पहुंचे हैं।
- 10 Oct 2024 5:51 AM GMT
Ratan Tata Passed Away Live Update: शरद पवार ने किया रतन टाटा का अंतिम दर्शन
Ratan Tata Passed Away Live Update: रतन टाटा का अंतिम दर्शन करने एनसीपी (SCP) चीफ शरद पवार और सुप्रिया सुले NCPA ग्राउंड पहुंचे।