×

किसानों के कंधे से गोली चलाएगा टुकड़े-टुकड़े गैंग तो होगी कार्रवाई: रविशंकर प्रसाद

देश के केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि किसानों की फसल पर अलग से मंडी का टैक्स नहीं लगेगा। इस साल भारत सरकार ने एमएसपी (एमएसपी) के अंतर्गत 60 हजार करोड़ का धान खरीदा है। जिसमें से 60 प्रतिशत पंजाब से खरीदा गया।

Newstrack
Published on: 13 Dec 2020 1:42 PM GMT
किसानों के कंधे से गोली चलाएगा टुकड़े-टुकड़े गैंग तो होगी कार्रवाई: रविशंकर प्रसाद
X
दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि जब हम अन्ना आंदोलन कर रहे थे तब रामलीला मैदान में आंदोलन हो रहा था तो हमारे खिलाफ भी ऐसे ही साजिश की जा रही थी।

नई दिल्ली: देश के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अगर किसानों के आंदोलन की आड़ में भारत को तोड़ने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग पीछे होकर किसानों के कंधे से गोली चलाएंगे तो उनके खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे।

ये बातें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को बिहार के बख्तियारपुर में किसान सम्मेलन को संबोधित करने हुए कही। केंद्रीय मंत्री ये भी कहा कि किसानों को पूरी आजादी मिलनी चाहिए कि उनकी फसल हिंदुस्तान में कहीं भी जा सकती है। कोई रोकेगा नहीं।

इस साल भारत सरकार ने 60 हजार करोड़ का धान खरीदा

आपकी फसल पर अलग से मंडी का टैक्स नहीं लगेगा। इस साल भारत सरकार ने एमएसपी (एमएसपी) के अंतर्गत 60 हजार करोड़ का धान खरीदा है। जिसमें से 60 प्रतिशत पंजाब से खरीदा गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'जो प्रमुख लोग आज कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, वह केवल इन कानूनों का विरोध करने के लिए ही ऐसा कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'उन लोगों ने भी पहले इन बदलावों की जरूरत को पहचाना था।'

उन्होंने कहा कि, सरकार लगातार लोगों को इन कानूनों की जानकारी देगी। हम लोगों को यह बताएंगे कि कैसे कृषि कानून किसानों के लिए फायदेमंद होगा।

Sharjeel Poster किसानों के कंधे से गोली चलाएगा टुकड़े-टुकड़े गैंग तो होगी कार्रवाई: रविशंकर प्रसाद (फोटो: सोशल मीडिया)

डल झील में रैली निकाल रहे भाजपा नेताओं की नाव पलटी, कई पत्रकार भी थे साथ

दिल्ली के सीएम कल एक दिन के उपवास पर रहेंगे

केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आन्दोलन आज 18वें दिन भी जारी है। राजस्थान से बड़ी तादाद में ट्रैक्टर से किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया है।

किसानों ने हाइवे जाम करने की भी चेतावनी दी है। जिसे देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह से तैयार हैं।

इस बीच आज दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने एलान किया है कि वो कल वो किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखेंगे। उन्होंने लोगों से भी उपवास रखने की अपील की है। डिजिटल कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि सब लोग अपने घर मे एक दिन का उपवास रखें और किसानों की मांग का समर्थन करें।

अब तीन IPS अफसरों पर बढ़ा टकराव, केंद्र के आदेश पर टीएमसी का पलटवार

Delhi CM Arvind Kejriwal दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल (फोटो:सोशल मीडिया)

अन्ना आन्दोलन के समय भी हुआ था ऐसा

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि जब हम अन्ना आंदोलन कर रहे थे तब रामलीला मैदान में आंदोलन हो रहा था तो हमारे खिलाफ भी ऐसे ही साजिश की जा रही थी।

कांग्रेस की तरह आज बीजेपी भी किसानों के आंदोलन को बदनाम करने कोशिश कर रही है। कड़े शब्दों में सीएम ने कहा कि इस देश के किसानों को एंटी नेशनल कहने की हिम्मत मत करना।

खालिस्तानियों और वामपंथियों वाले बयानों पर सियासत गरमाई, पढ़ें किसने क्या कहा?

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story