×

#SurgicalStrike : भारतीय सेना को हर इंडियन का सैल्यूट, सोशल मीडिया में गूंजा JAI HO !

भारतीय सेना द्वारा बुधवार रात पहली बार पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के प्रयास का विभिन्न राजनैतिक संगठनों के साथ कई लोगों ने इसका स्वागत किया है। इस बता दें गुरुवार को डायरेक्टर जनरल ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) ले. जनरल रणबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि भारत ने एलओसी पार करके आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं और कई आतंकियों को मार गिराया है।

tiwarishalini
Published on: 29 Sep 2016 9:12 AM GMT
#SurgicalStrike : भारतीय सेना को हर इंडियन का सैल्यूट, सोशल मीडिया में गूंजा JAI HO !
X

नई दिल्ली : भारतीय सेना द्वारा बुधवार रात पहली बार पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के प्रयास का विभिन्न राजनैतिक संगठनों के साथ कई लोगों ने इसका स्वागत किया है। बता दें कि गुरुवार को डायरेक्टर जनरल ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) ले. जनरल रणबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि भारत ने एलओसी पार करके आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं और कई आतंकियों को मार गिराया है।

यह भी पढ़ें ... मोदी ने पूरा किया वादा, घर में घुसकर लिया उरी अटैक का बदला, बौखला गया PAK

भारतीय जवानों ने कैसे दिया इस ऑपरेशन को अंजाम

-हेलिकॉप्‍टकर से पाक सीमा में भारतीय जवान उतरे थे।

-भारतीय जवानों ने पाक सीमा में करीब 2 किमी अंदर जाकर इस हमले को अंजाम दिया है।

-जवानों ने पाक आतंकियों के 5 ठिकानों को तबाह कर दिया है।

-5 जगहों पर सेना ने एक साथ हमला बोला।

-बुधवार की रात 12:30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक यह ऑपरेशन चला।

-आॅपरेशन को अंजाम देने के बाद सेना वापस भारत लौट आई है।

-इस आॅपरेशन में भारतीय जवान बिल्‍कुल सुरक्षित हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए भारतीयों का रिएक्शन ...













































अगली स्लाइड में जानिए क्या होता है सर्जिकल स्ट्राइक

क्या है सर्जिकल स्ट्राइक ?

-सर्जिकल स्ट्राइक में अपने लक्ष्य में सरप्राइज अटैक यानी अचानक हमला किया जाता है।

-जिससे सामने वाले को किसी भी तरह की कार्रवाई का कोई मौका नहीं मिल पाता है ।

-यह सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन सेना द्वारा किया जाने वाला एक नियंत्रित हमला होता है।

-जिसमें किसी खास इलाके में पहले से तय विशेष ठिकाने पर हमला करके उसे खत्म किया जाता है।

-इससे सेना द्वारा बड़े पैमाने पर उस इलाके में बर्बादी को रोका जाता है।

-सर्जिकल स्ट्राइक में विशेष तरीके से अटैक करने के तरीके को डिजाइन किया जाता है।

-सेना द्वारा किए गए इस सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन में सिविलियन इलाके को कोई हानि नहीं होती है।

-इसका कारण यह है कि यह ऑपरेशन सिर्फ दुश्मनों के ठिकानों तक की नियंत्रित रहता है।

पिछले साल भी भारतीय सेना ने किया था सर्जिकल स्ट्राइक

भारतीय सेना द्वारा म्यांमार में पिछले साल किया गया सर्जिकल स्ट्राइक इसका सबसे बेहतर उदाहरण है। वहां भारतीय सेना के 70 जवानों ने म्यांमार में घुसकर 40 मिनट के अंदर 38 नगा विद्रोहियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन में 7 विद्रोही घायल हुए थे। गौरतलब है की अमेरिका ने भी सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन के तहत ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था।

यह भी देखिए ... VIDEO : देश में एक महीने पहले दीवाली, ढोल-नंगाड़ों के संग मनाई जा रहीं खुशियां

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story