×

कांग्रेस पर 1 करोड़ की मानहानि के मुकदमे की तैयारी, ASP ने DM को लिखी चिट्ठी

रायबरेली जनपद के डलमऊ के पुलिस उपाधीक्षक विनीत सिंह ने कांग्रेस व पार्टी के जिलाध्यक्ष पर सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने व मनगढ़ंत आरोप लगाने पर एक करोड़ की मानहानि का दावा ठोंकने की तैयारी की है।

Dharmendra kumar
Published on: 13 May 2019 4:04 PM GMT
कांग्रेस पर 1 करोड़ की मानहानि के मुकदमे की तैयारी, ASP ने DM को लिखी चिट्ठी
X

लखनऊ: रायबरेली जनपद के डलमऊ के पुलिस उपाधीक्षक विनीत सिंह ने कांग्रेस व पार्टी के जिलाध्यक्ष पर सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने व मनगढ़ंत आरोप लगाने पर एक करोड़ की मानहानि का दावा ठोंकने की तैयारी की है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक ने जिलाधिकारी से मुकदमे की पैरवी के लिए सरकारी अधिवक्ता नामित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें...होटल में महिला का शव मिलने से सनसनी, पति के साथ रुकी थी महिला

पुलिस उपाधीक्षक विनीत सिंह ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि कांग्रेस पार्टी व इसके जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने चुनाव के दौरान लगातार उनके खिलाफ फर्जी शिकायतें की थीं जो प्रेक्षक और सम्बंधित अधिकारियों द्वारा गलत पाई गईं। बावजूद इसके अभी भी सोशल मीडिया में उनके खिलाफ़ आपत्तिजनक पोस्ट जिलाध्यक्ष द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें...कमल हासन के बयान पर बोले मुरलीधर राव, दिमागी संतुलन खो बैठे हासन

पुलिस उपाधीक्षक ने पत्र में लिखा है कि पिछले वर्ष ही उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया जा रहा है। विनीत सिंह ने पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिलाधिकारी सोमवार को भेजे पत्र में कांग्रेस पार्टी और इसके जिलाध्यक्ष पर एक करोड़ के मानहानि के मुकदमे में सहायता के लिए सरकारी वकील उपलब्ध कराये जाने की मांग की है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story