Delhi MCD Mayor: दिल्ली का मेयर बनने के लिए रेखा गुप्ता बनाम शैली ओबेरॉय

Delhi MCD Mayor: दिल्ली एमसीडी के मेयर पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय और भाजपा की रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला होगा।

Delhi MCD Mayor: दिल्ली का मेयर बनने के लिए रेखा गुप्ता बनाम शैली ओबेरॉय
दिल्ली का मेयर बनने के लिए रेखा गुप्ता बनाम शैली ओबेरॉय। (Social Media)
Follow us on

Delhi MCD Mayor: दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के मेयर पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय और भाजपा की रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला होगा। आप के प्रत्याशी की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा गुप्ता को उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।

कॉलेज के दिनों से ही भाजपा से जुड़ी हुई हैं निर्वाचित रेखा गुप्ता

शालीमार बाग वार्ड से निर्वाचित रेखा गुप्ता अपने कॉलेज के दिनों से ही भाजपा से जुड़ी हुई हैं। वह 1996-1997 तक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष थीं। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और दिल्ली भाजपा की महासचिव भी रह चुकी हैं। उत्तरी दिल्ली का पीतमपुरा इलाका गुप्ता का गढ़ है और वह 2007 से 2014 तक उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दो बार पार्षद रहीं।

भाजपा ने डिप्टी मेयर पद के लिए राम नगर वार्ड से चुने गए कमल बगड़ी को भी नामित किया। स्थायी समिति के सदस्यों के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के पूर्व महापौर कमलजीत शेरावत, भाजपा में शामिल हुए मुंडका वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र दराल और झिलमिल वार्ड से पंकज लूथरा को उम्मीदवार बनाया गया है। मेयर पद का चुनाव छह जनवरी को होगा।

भाजपा ने कहा है कि वह एमसीडी हाउस के लिए सभी पदों पर चुनाव लड़ेगी और अपने प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देगी, जिसने पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एमसीडी चुनाव में आप ने जहां 134 सीटों के बहुमत से जीत हासिल की, वहीं भाजपा के पास 105 सीटें और कांग्रेस के पास नौ सीटें हैं।

आप की शैली ओबेरॉय

दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड से पहली बार पार्षद - शैली ओबेरॉय - दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में विजिटिंग प्रोफेसर रही शैली ओबेरॉय ने भाजपा के गढ़ से निकाय चुनाव जीता था। 39 वर्षीय पार्षद भारतीय वाणिज्य संघ (आईसीए) की आजीवन सदस्य हैं। उसने अपनी पीएच.डी. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से की है। उन्होंने विभिन्न सम्मेलनों में कई पुरस्कार जीते हैं।

पहली बार वार्ड 86 - ईस्ट पटेल नगर से शैली ओबेरॉय ने चुनाव

39 साल की शैली ओबेरॉय ने पहली बार वार्ड 86 - ईस्ट पटेल नगर से एमसीडी चुनाव लड़ा था। ओबेरॉय दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं, और भारतीय वाणिज्य संघ के आजीवन सदस्य भी हैं। हाल ही में संपन्न एमसीडी चुनावों में, उन्होंने दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख आदेश गुप्ता के गृह क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। उन्हें "मिस कमला रानी पुरस्कार" से भी सम्मानित किया गया है। आप के विधायक शोएब इकबाल के बेटे आले मोहम्मद को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। आले मोहम्मद चांदनी चौक से दूसरी बार पार्षद है।

मेयर का चुनाव हर साल होता है। डीएमसी अधिनियम की धारा 35 में कहा गया है कि "निगम को प्रत्येक वर्ष अपनी पहली बैठक में अपने सदस्यों में से एक को महापौर के रूप में जाना जाने वाला अध्यक्ष और अन्य सदस्य को निगम का उप महापौर चुना जाना चाहिए।" दिल्ली नगर निगम अधिनियम के मौजूदा प्रावधानों के तहत, निगम की पहली महिला मेयर का कार्यकाल केवल तीन महीने का छोटा होगा और इस पद के लिए अप्रैल 2023 में नए सिरे से चुनाव कराने की आवश्यकता होगी।