×

Delhi CM: सस्पेंस खत्म, दिल्ली में ये महिला विधायक संभालेगीं सीएम की कुर्सी, RSS के प्रस्ताव को BJP ने किया स्वीकार

Delhi CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर महिला विधायक ही विराजमान होगीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता का नाम फाइनल हो गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 19 Feb 2025 3:34 PM IST
delhi cm
X
delhi cm

Delhi CM News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की 27 सालों बाद शानदार जीत हुई। विधानसभा परिणाम के लगभग 12 दिन बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों की शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारियां चल रही हैं। बुधवार शाम को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। लेकिन ऐसा माना जाता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर महिला विधायक ही विराजमान होगीं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता का नाम फाइनल हो गया है। सूत्रों के अनुसार आरएसएस ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा है। जिससे भाजपा ने स्वीकार भी कर लिया है। देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। लेकिन कहीं भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि दिल्ली के सीएम की कुर्सी भाजपा किसी महिला को सौंप सकती हैं। दिल्ली के इतिहास पर नजर डाले तो सीएम की कुर्सी की जिम्मेदारी अब तक तीन महिला संभाल चुकी हैं।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा दलित, पूर्वांचल और जाट समीरण को साधने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री के साथ ही दिल्ली में दो उपमुख्यमंत्री भी बनाये जायेंगे। विदित हो कि मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में गुरूवार दोपहर 12ः35 बजे होगा। दिल्ली के मुख्य सचिव की ओर से अतिथियों को भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद जतायी जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि दिल्ली का मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से ही तय किया जाएगा। विधायक दल की बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा की जाएगी।

कौन हैं विधायक रेखा गुप्ता

दिल्ली के शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज करने वाली रेखा गुप्ता सीएम रेस में सबसे आगे चल रही हैं। बताया जा रहा है कि रेखा गुप्ता आरएसएस और केंद्रीय संगठन की बेहद करीबी हैं। उनके राजनीतिक करियर की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से हुई। रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव रह चुकी हैं। वह व्यवसायिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से हैं। जिनकी दिल्ली में काफी आबादी है। वैश्य समुदाय भाजपा का कोर वोटर माना जाता है।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story