×

Republic Day Parade 2023: कर्तव्य पथ पर दिखा नया भारत, ताकत और संस्कृति के समन्वय ने लोगों को किया विस्मित

Republic Day Parade 2023: भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस बार भी भव्य परेड का आयोजन किया गया है। मिस्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि हैं।

aman
Written By aman
Published on: 26 Jan 2023 6:15 AM GMT (Updated on: 26 Jan 2023 7:30 AM GMT)
Republic Day 2023 Live updates
X

Republic Day 2023 Live updates

Republic Day Parade 2023 : देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी, 1950 को भारत ने संविधान अपनाया था। सभी भारतीयों के लिए ये दिन बेहद खास है। हर साल की भांति इस वर्ष भी भव्यता के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया जा रहा है। देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक आकर्षक परेड में इस बार कई बातें खास हैं। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं।

74वें गणतंत्र दिवस परेड में इस बार प्रदर्शित होने वाले सेना के सभी हथियार 'मेड इन इंडिया' हैं। 21 तोपों की सलामी देसी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन से होगी। डियन फील्ड गन्स ब्रिटिश-युग की 25-पाउंडर तोपों की जगह लेंगी। बता दें, ब्रिटिश तोपों का इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया था। हालांकि, भारतीय तोपों का इस्तेमाल पिछले साल के स्वतंत्रता दिवस पर भी किया जा चुका है। मगर, गणतंत्र दिवस पर पहली बार इसका उपयोग हो रहा है।


इस बार इजिप्ट की एक सैन्य टुकड़ी और नव-भर्ती अग्निवीर (Agniveer) पहली बार परेड में शामिल होंगे। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान से सटी रेगिस्तानी सीमा की रक्षा करने वाली महिला सैनिक BSF की ऊंट टुकड़ी का हिस्सा होंगी। रणनीतिक आधार पर तैनात महिला अधिकारी 'नारी शक्ति' का प्रदर्शन करने वाले नौसेना के 144 नाविकों के दल का नेतृत्व करेंगी।

Live Updates

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story