×

Republic Day 2023: CRPF की महिला टुकड़ी, अर्जुन मिसाइल सिस्टम से लेकर अग्निवीर तक.....10 बातें जो हुई पहली बार

Republic Day 2023: मिश्र के सैन्य दल द्वारा परेड की शुरूआत की गई। सशस्त्र बलों का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया।

Anant kumar shukla
Published on: 26 Jan 2023 10:18 AM GMT (Updated on: 26 Jan 2023 11:49 AM GMT)
Republic Day CRPF women contingent
X

Republic Day CRPF women contingent (Social Media)

Republic Day 2023: देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्त्तव्य पथ, जो पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था, पर सैन्य बलों के परेड और अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकाली गई। 74वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी शामिल हुए। जो कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड को देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आए। जहां उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या के दीपोत्सव को दर्शाया गया था वहीं गुजरात की झांकी में नवीनीकृत ऊर्जा के स्त्रोतों को दिखाया गया। सभी झांकियां देश की संस्कृति और ताकत को दर्शा रही थी।

गणतंत्र दिवस समारोह में कई चीजें पहली बार हुई है-

  • 1. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मु का यह पहला गणतंत्र दिवस है। वो पहली बार देश का नेतृत्व करते हुए मुख्य अतिथि और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी के साथ कार्यकर्म स्थल पर पहुंची।
  • 2. पहली बार मिश्र के सैन्य दल द्वारा परेड की शुरूआत की गई। सशस्त्र बलों का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया।
  • 3. 74वें गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस की महिला टुकड़ी दिखी। इस बार नौसेना सहित कई अन्य सैन्य टुकड़ियों में महिलाएं शामिल हुई। महिला अधिकारी के नेतृत्व में नौसेना की टुकड़ी में 3 सैनिक और 6 अग्निवीर शामिल हुई।
  • 4. इस गणतंत्र दिवस के मौके पर देश ने दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार सेना '61वीं कैवेलरी' रेजिमेंट देखी। इस रेजिमेंट में सभी 'स्टेट हॉर्स यूनिट्स' समिलित हैं। घुड़सवार रेजीमेंट का नारा 'अश्व शक्ति यशोबल' है।
  • 5. इस बार परेड में 75 आर्मर्ड रेजीमेंट का 'अर्जुन' मिसाइल सिस्टम भी दिखा। इस रेजीमेंट का नेतृत्व कैप्टन अमनजीत सिंह ने किया। तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक (MBT) अर्जुन भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। यह तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक है।
  • 6. 74वें गणतंत्र दिवस अवसर पर 17 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और 6 अलग-अलग मंत्रालयों से कुल 23 झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इन झांकियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और राष्ट्रीय सुरक्षा को दिखाया गया।
  • 7. उत्तर प्रदेश की झांकी में इस बार अयोध्या में मनाई जाने वाली दीपावली को दिखाया गया। जबकि हरियाणा की झांकी में भगवद गीता पर आधारित प्रदर्शनी दिखाई गई। झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में दिखाया गया।
  • 8. परेड में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने हवाई सलामी दी। हवाई बेंड़े में तीनों सेनाओं के 50 विमान और हेलीकॉप्टर शामिल थे। जिसमे वायु सेना के 45 विमान, नौसेना का 01 और थलसेना के 04 हेलीकॉप्टर शामिल थे।
  • 9. 74वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सेंट्रल विस्टा, कर्तव्य पथ और नए संसद भवन के निर्माण से जुड़े श्रमिकों, दूध, सब्जी व रेहड़ी पटरी वालों को सबसे आगे की लाइन में बैठाया गया था।
  • 10. इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में 'वंदे भारतम' नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए 479 कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story