×

Republic Day 2023: इजिप्ट की एक सैन्य टुकड़ी और नव-भर्ती अग्निवीर पहली बार परेड में शामिल होंगे

Republic Day 2023: 74वें गणतंत्र दिवस परेड में इस बार प्रदर्शित होने वाले सेना के सभी हथियार 'मेड इन इंडिया' होंगे। 21 तोपों की सलामी देसी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन्स से होगी।

Jyotsna Singh
Published on: 26 Jan 2023 5:30 AM GMT (Updated on: 26 Jan 2023 5:28 AM GMT)
Republic Day 2023
X

Republic Day 2023 (Pic: Social Media)

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर गेंदें गुलाब की लड़ियों संग तिरंगे रंग से सजी हमारे देश की ऐतिहासिक इमारतें, देश प्रेम से ओत प्रोत हवा में गूंजती सुमधुर गीतों की धुन अनायास ही मन, ह्रदय मस्तिष्क को देश के लिए मर मिटने की भावना से भर देती है। 1950 को भारत ने संविधान अपनाया था इसलिए सभी भारतीयों के लिए यह दिन बेहद खास है। हर साल भव्यता के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक प्रतिवर्ष की तरह ही इस बार भी आकर्षक परेड का आयोजन किया जा रहा है। जिसका अभ्यास कई हफ्तों पहले से ही आरंभ हो जाता है।

वैसे तो हर बार गणतंत्र दिवस समारोह में कुछ नया दिखाने का प्रयास किया जाता है । जो परेड देखने आए दर्शकों के बीच कुतूहल का सबब बनता है।

इस बार गणतंत्र दिवस पर क्या कुछ खास हो रहा है, आइए डालते हैं उस पर एक नजर -

दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर के अनुसार परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और टुकड़ी सीधे लाल किले तक मार्च करेगी। अभी तक महामारी के चलते लाल किले तक परेड के पारंपरिक मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

74वें गणतंत्र दिवस परेड में इस बार प्रदर्शित होने वाले सेना के सभी हथियार 'मेड इन इंडिया' होंगे। 21 तोपों की सलामी देसी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन्स से होगी। डियन फील्ड गन्स ब्रिटिश-युग की 25-पाउंडर तोपों की जगह लेंगी। ब्रिटिश तोपों का इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया था। भारतीय तोपों का इस्तेमाल गणतंत्र दिवस पर पहली बार इनका उपयोग किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान से लगती रेगिस्तानी सीमा की रक्षा करने वाली महिला सैनिक बीएसएफ की ऊंट टुकड़ी का हिस्सा होगा। रणनीतिक आधार पर तैनात महिला अधिकारी 'नारी शक्ति' का प्रदर्शन करने वाले नौसेना के 144 नाविकों के दल का नेतृत्व करेंगी।

इजिप्ट की एक सैन्य टुकड़ी और नव-भर्ती अग्निवीर पहली बार परेड में शामिल होंगे। फ्लाई पास्ट में भाग लेने वाले 44 विमानों में नौ राफेल जेट और हल्के हमलावर हेलीकॉप्टर सहित अन्य विमान शामिल होंगे। परेड में इस साल 23 झांकियां दिखाई जाएंगी। जिनमें 17 झांकियां विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि छह विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों की हैं। इसके अलावा, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पहली बार झांकी दिखाएगा। कर्तव्य पथ इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की मेजबानी करेगा। परेड के लिए अपने आखिरी उड़ान के साथ नौसेना का आईएल-38 विमान इतिहास की किताबों में दर्ज हो जाएगा। इस समुद्री टोही विमान ने लगभग 42 वर्षों तक नौसेना की सेवा की है।

अग्निवीर भी ले रहे हैं गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा

देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में 6 अग्निवीर भी नौसेना में मार्च करने वाले दल का हिस्सा होंगे।

मिस्त्र की सेना भी परेड में है शामिल

कर्तव्य पथ पर 74वें गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए पहली बार मिस्र की सेना भी सैन्य दल का हिस्सा बनी। गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने के लिए अपनी टुकड़ी के साथ कर्नल मोहम्मद अब्देलफत्ताह एल्खारासावी भारत आए हैं।

कौन होगा मुख्य अतिथि

पीएम मोदी के निमंत्रण पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी 24 से 26 जनवरी तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। उनका दूसरा राजकीय दौरा राष्ट्रपति सीसी 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भी होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति सीसी के साथ पांच मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी समेत एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि भी भारत आएंगे। तमाम राज्य 74वें गणतंत्र दिवस परेड में अपनी झांकियों को खास बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं क्या उत्तर प्रदेश की झांकी सबसे ज्यादा खास होने वाली है

गणतंत्र दिवस परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी। हमेशा की तरह इस बार भी सभी झांकियों की थीम भी देश और विकास से जुड़े अलग-अलग विषयों पर आधारित होगी। लेकिन बेहद खास बात यह है कि इस बार मुख्यतः नारी सशक्तिकरण को झांकियों के प्रदर्शन द्वारा मुख्य मुद्दा बनाया गया है। इनमें 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि छह अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी।

गौर करने वाली बात है कि इस बार हिमाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली की झांकी परेड में शामिल नहीं होगी। परेड में भाग लेने वाली झांकियों को लेकर दिल्ली स्थित नेशनल थिएटर में पूर्व अभ्यास भी किया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story