TRENDING TAGS :
Republic Day 2023: अयोध्या का दीपोत्सव, उत्तराखंड का जागेश्वर धाम, देखें गणतंत्र दिवस की खूबसूरत झांकियां
Republic Day 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 74वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की परेड के दौरान राज्यों की झांकियां मन मोह लेने वाली थी। कर्तव्य पथ पर परेड की सबसे बेहतरीन तस्वीरें देखिए।
उत्तर प्रदेश की झांकी (Pic: Social Media)
Republic Day 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 74वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की परेड के दौरान राज्यों की झांकियां मन मोह लेने वाली थी। कर्तव्य पथ पर परेड की सबसे बेहतरीन तस्वीरें देखिए। गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर गुजरात की झांकी दिखाई गई। झाकी की थीम 'स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात' विषय पर रही।
गुजरात की झांकी
74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दर्शाया गया।
उत्तराखंड की झांकी
आंध्र प्रदेश की झांकी में गणतंत्र दिवस परेड में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार 'प्रभला तीर्थम' को दर्शाया गया है।
आंध्र प्रदेश की झांकी
गणतंत्र दिवस परेड में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की झांकी दिखायी गयी।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की झांकी
74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर महाराष्ट्र की झांकी दिखाई गई।
महाराष्ट्र की झांकी
26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व के मौके पर तमिलनाडु की झांकी को दिखाया गया।
तमिलनाडु की झांकी
गणतंत्र दिवस की परेड में जम्मू-कश्मीर की झांकी को कर्तव्य पथ पर परेड में दिखाया गया।
जम्मू-कश्मीर की झांकी
74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर केरल की झांकी दिखाई गई।
गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की झांकी शामिल हुई।
नौसेना और भारतीय वायु सेना की झांकी
27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम, 'अमृतसर एयरफील्ड' का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया।
कर्तव्यपथ पर मिसाइलों का दिखा दम
74वें गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायुसेना, भारतीय सेना और भारतीय नौसेना के विमान शामिल हुए। विमानों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना जौहर दिखाया।