×

Republic Day Parade 2023: कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, जिन्होंने की गणतंत्र दिवस परेड की अगुवाई

Republic Day Parade 2023: आज ही के दिन आजाद भारत के एक गणराज्य बना था। प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी नई दिल्ली के राजपथ यानी कर्तव्य पथ पर देश के तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और जलसेना) की झांकी निकलती है।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 Jan 2023 7:06 AM GMT
Republic Day Parade 2023
X

Republic Day Parade 2023 (Social Media)

Republic Day Parade 2023: आज यानी 26 जनवरी 2023 को पूरा भारत 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन आजाद भारत के एक गणराज्य बना था। प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी नई दिल्ली के राजपथ यानी कर्तव्य पथ पर देश के तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और जलसेना) की झांकी निकलती है। कर्तव्य पथ पर निकले भव्य परेड की अगुवाई दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ कर रहे हैं। वहीं, परेड के डिप्टी कमांडर मेजर जनरल भवनीश कुमार हैं।

परेड में दिखा मेड इन इंडिया हथियारों का जलवा

परेड में भारतीय थल सेना की कुछ 6 टुकड़ियां, वायु सेना और नौसेना की एक-एक टुकड़ियां हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान भारत में निर्मित कई मेड इन इंडिया हथियारों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। चौथी पीढ़ी के सेना अधिकारी से लेकर भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा करने करने वाले पहले कंटिजेंट ऑफिसर्स, इन मार्चिंग टुक़ड़ी को लीड कर रहे हैं।

कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

एनडीए,खडकवासला से प्रशिक्षण प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को 20 दिसंबर 1986 को भारतीय सेना की दूसरी लांसर्स में कमिशन मिला था। उन्होंने सेना के सभी कोर्सेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज कोर्स, वेलिंगटन (न्यूजीलैंड) में सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने पेरिस में प्रतिष्ठित कमान और जनरल स्टाफ कोर्स में भाग लिया है। वह राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज महू और दिल्ली के छात्र रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने नौसेना पोस्टग्रेजुएट स्कूल, मॉन्टेरी, कैलिफोर्निया, अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय रक्षा अधिग्रहण प्रबंधन पाठ्यक्रम से भी योग्यता हासिल की है। कुल मिलाकर उनका अबतक का करियर उपलब्धियों से भरा हुआ है।

कौन हैं मेजर जनरल भवनीश कुमार

परेड के डिप्टी कमांडर मेजर जनरल भवनीश कुमार को 16 सितंबर 1989 में पैराशूट रेजिमेंट की तीसरी बटालियन में कमीशन मिला था। उन्होंने उग्रवाद प्रभावित उत्तर – पूर्व में काउंटर इनसरजेंसी ऑपरेशन किया था। कुमार आतंकवाद प्रभावित जम्मू कश्मीर में भी आतंकवादियों के खिलाफ कई सफल ऑपरेशन को अंजाम दे चुके हैं। बता दें कि गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार पहली बार मिस्त्र की सैन्य टुकड़ी भी हिस्सा ले रही है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story