×

Republic Day 2024: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तगड़े इंतजाम, 40 हजार पुलिसकर्मी व पैरामिलिट्री के जवान तैनात, सभी सीमाएं सील

Republic Day 2024: दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड को लेकर सुरक्षा के बेहद तगड़े बंदोबस्त किए हैं। पूरी दिल्ली में 40 हजार पुलिसकर्मी व पैरामिलिट्री सड़कों पर मुस्तैद रहेंगे।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 Jan 2024 2:38 AM GMT
Republic Day 2024
X

Republic Day 2024   (photo: social media )

Republic Day 2024: देश में आज यानी शुक्रवार 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड निकाली जाएगी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो समेत कई गणमान्य लोगों की भी मौजूदगी है। वीवीआईपी मुवमेंट को देखते हुए शहर में पिछले दो दिनों से सुरक्षा-व्यवस्था को पुख्ता बनाने की कवायद चल रही थी।

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड को लेकर सुरक्षा के बेहद तगड़े बंदोबस्त किए हैं। पूरी दिल्ली में 40 हजार पुलिसकर्मी व पैरामिलिट्री सड़कों पर मुस्तैद रहेंगे। इनमें से 22 हजार जवान तो केवल नई दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था संभालते नजर आएंगे। सुरक्षा कारणों से गुरूवार रात 10 बजे से ही शहर की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। सभी सीमाओं पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सघन तलाशी के बाद ही गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

गणतंत्र दिवस परेड को लेकर दिल्ली पुलिस ने 24 जनवरी को ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दिया था। कर्तव्य पथ से जुड़े सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। एडवाइजरी में लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें। इसमें आगे बताया कि परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस चौराहा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किले से होकर गुजरेगी। इन रूट्स पर यातायात की अनुमति नहीं होगी।

मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव

गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए आज यानी 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। परेड में शामिल होने वाले लोगों की सहूलियत के लिए तड़के चार से मेट्रो ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आज के दिन केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन जैसे मेट्रो स्टेशनों पर दोपहर दो बजे तक सिर्फ गणतंत्र दिवस परेड के टिकट रखने वाले ही स्टेशन में चढ़ सकेंगे या उतर सकेंग। मेट्रो यात्रियों को आज सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story