×

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर 901 जवानों को पुलिस पदक, 140 को मिलेगा वीरता पुरस्कार

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इन पुलिसकर्मियों को 26 जनवरी को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

Jugul Kishor
Published on: 25 Jan 2023 8:00 AM GMT
soldiers will get police medal
X

soldiers will get police medal (Pic: Social Media)

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इन पुलिसकर्मियों को 26 जनवरी को पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसमे से 140 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। 93 पुलिसकर्मियों को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया जाएगा। सराहनीय सेवा के लिए 668 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इन सभी लोगों को 26 जनवरी को सम्मानितक किया जाएगा।

जवानों की बहादुरी को सलाम

बता दें कि अधिकतर जिन लोगों को वीरता पुरस्कार देने के लिए चुना गया है उसमे से 140 में से 80 जवान वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के हैं। जम्मू कश्मीर के 45 जवान हैं जिन्होंने अपनी बहादुरी दिखाई दी। जिन जवानों को वीरता पुरस्कार दिया गया है उसमे 48 जवान सीआरपीएफ के हैं, 31 महाराष्ट्र के हैं, 25 जम्मू कश्मीर के हैं, 9 झारखंड के हैं। दिल्ली, छत्तीसगढ़, बीएसएफ के 7-7 जवान हैं। बाकी के जवान अन्य राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों सीएपीएफ के शामिल हैं।

सिविल डिफेंस मेडल से सम्मानित

55 जवानों को होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह वीरता का मेडल होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के लिए जवान की वीरता और बहादुरी के लिए दिया जाता है। राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा एवं नागरिक सुरक्षा पदक मेधावी सेवा और नागरिक सुरक्षा के लिए दिया जाता है। मेधावी सेवा के लिए 9 कर्मियों और नागरिक सुरक्षा के लिए 45 कर्मियों को यह मेडल दिया जाता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story