×

Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले सपा को करारा झटका, 8 बार के विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पहले ही सामजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जल्द ही वो कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 23 March 2024 11:03 AM GMT
लोकसभा चुनाव के पहले रेवती रमण सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा।
X

लोकसभा चुनाव के पहले रेवती रमण सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा। (Pic: Social Media)

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी में बगावत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2024) से पहले लगातार क्षेत्रीय नेताओं के पार्टी छोड़ने के बीच सपा से वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह अपने परिवार के साथ जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पिछले कुछ समय से नाराजगी के चलते पूर्व सांसद ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। पार्टी में उच्च पद और सम्मान ना मिलने से रेवती रमण सिंह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज थे।

अखिलेश यादव से नाराजगी के चलते दिया इस्तीफा

रेवती रमण सिंह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। वो सपा के महासचिव के पद पर भी रह चुके हैं। साथ ही वो राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दोबारा राज्यसभा और पार्टी का महासचिव न बनाने के कारण ही पूर्व सांसद की अखिलेश यादव से अनबन चल रही थी। फिलहाल रेवती रमण सिंह लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती हैं। उनकी तबियत खराब चल रही है। अस्पताल में ही उनसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुलाकात की है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। रेवती रमण सिंह पिछले काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं। लखनऊ में भर्ती होने के बाद भी अखिलेश यादव उनसे मिलने नहीं पहुंचे। पूर्व सांसद की नाराजगी का एक कारण यह भी माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के पहले इस्तीफा देना पार्टी पर बुरा असर डाल सकता है।

बेटे को लड़ाना चाहते हैं Lok Sabha Election 2024

पूर्व सांसद अपने बेटे उज्ज्वल रमण सिंह को इलाहाबाद संसदीय सीट से चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ाना चाहते हैं। उज्ज्वल भी तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। साथ ही मुलायम सिंह की सरकार में मंत्री के पद पर भी थे। कहा जा रहा है कि रेवती रमण सिंह पिछले काफी समय से कांग्रेस पार्टी के संपर्क में थे। पार्टी में समझौते के तहत रेवती रमण सिंह इलाहाबाद की संसदीय सीट अपने हिस्से में रखेंगे। इसी सीट से उज्ज्वल रमण सिंह कांग्रेस के टीकट पर चुनाव लड़ते दिख सकते हैं। अब जल्द ही पूर्व सांसद अपने परिवार सहित कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इलाहाबाद सीट की बात करें तो कांग्रेस यहां पिछले चालीस साल से नहीं जीत पाई है। 1984 में यहां से अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पार्टी को जीत दिलाई थी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story