×

पहले उछाल लिया एक दूसरे पर कीचड़,अब एक हमाम में मिलाएंगे सुर

By
Published on: 11 Jun 2016 11:58 AM GMT
पहले उछाल लिया एक दूसरे पर कीचड़,अब एक हमाम में मिलाएंगे सुर
X

लखनऊ:राजनीति भी क्या क्या गुल खिलाती है। कभी एक दूसरे को भला बुरा कहने वाले अमर सिंह और बेनी प्रसाद वर्मा एक दूसरे के मुस्कुरा के बात कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी छोड़ गए बेनी प्रसाद वर्मा कांग्रेस से होते हुए फिर से सपा में आ गए हैं ।बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को भला बुरा कहते हुए 2007 में पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस के टिकट पर वो 2009 में लोकसभा चुनाव जीते और मंत्री बनाए गए।

अब कांग्रेस की दुर्दशा और पार्टी में कोई पूछ नहीं होते देख वो फिर से सपा में आ गए हैं। सपा से जाने के बाद उन्होंने मुलायम सिंह यादव के लिए तो आपत्तिजनक टिप्पणी की ही ,अमर सिंह को भी नहीं छोड़ा । अमर सिंह को उन्होंने दलाल और सिनेमा वालों के पीछे भागने वाला निकृष्ट प्राणी तक कह दिया था ।

जवाब देने में अमर सिंह कहां पीछे रहते हैं। उन्होंनें भी बेनी प्रसाद वर्मा को गद्दार और धोखा देने वाला नेता बताया था जो अपने स्वार्थ के लिए किसी के साथ भी छल करता है ।अब दोनो एक बार फिर एक ही पार्टी में हैं। राज्यसभा चुनाव में दोनो आमने सामने हुए तो दोनो मुस्कुराए और बेनी ने अमर के कंधे पर अपना हाथ रखा।दोनों ने विजयी होने का निशान दिखाते हुए साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

Next Story