फेमस आरजे अंकित गुलाटी इस मामले में हुए दिल्ली में गिरफ्तार

राम केवी
Published on: 6 July 2019 9:29 AM GMT
फेमस आरजे अंकित गुलाटी इस मामले में हुए दिल्ली में गिरफ्तार
X

एक मीडिया समूह के फेमस आरजे अंकित गुलाटी गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस ने अंकित को पटेल नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि 30 जून को रायसीना रोड पर अंकित की तेज रफ्तार कार ने धीरज नाम के एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। अंकित टक्कर मारने के बाद फरार हो गया था।

यह हादसा दिल्ली के रायसीना रोड पर गत रविवार को हुआ था। हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया था कि एक काले रंग की एसयूवी कार ने धीरज को टक्कर मारी है। अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। क्यों कि अभियुक्त के बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। वारदात सुबह करीब 5.38 बजे हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही रेडियो जॉकी अंकित और उसकी कार की पहचान हुई। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई कर अंकित की गिरफ्तारी की।

दुर्घटना में मरने वाले धीरज के परिजनों ने आरोप लगाया था कि धीरज संसद मार्ग के फ्री चर्च में रहता था। चर्च कमेटी के लोग लगातार उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे।

परिजनों का आरोप हादसा नहीं हत्य

परिजनों का दावा था कि ये एक्सीडेंट नहीं है बल्कि धीरज की हत्या की गई है। उन्होंने बताया था कि वे पिछले 50 साल से चर्च में रह रहे हैं और चर्च कमेटी और इस पक्ष का कोर्ट में केस भी चल रहा है। हादसे में मरने वाला धीरज लोकजनशक्ति पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रेडियो जॉकी अंकित गुलाटी की तेज रफ्तार एसयूवी कार ने लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता धीरज की मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मारी और उसे घायल हालत में छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो जाने की बात बतायी।

घटना के वक्त अंकित गुलाटी अशोका होटल से लौट रहा था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं।

राम केवी

राम केवी

Next Story