Lalu Prasad Yadav: लालू यादव को हार्ट में दिक्कत, मुंबई के एक अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

Lalu Prasad Yadav: लालू को दिल से जुड़ी समस्याओं की शिकायत के बाद 10 सितंबर को मुंबई के सितंबर को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था।

Network
Newstrack Network
Published on: 12 Sep 2024 12:54 PM GMT
Lalu Prasad Yadav
X

Lalu Prasad Yadav (सोशल मीडिया) 

Lalu Prasad Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बीते कई सालों से कुछ गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनका देश-विदेश में कई अस्पतालों में इलाज चला और उन्हें राहत भी मिली। मगर लालू प्रसाद यादव दिल संबंधी बीमारियों से अभी भी पीड़ित हैं, जिसके इलाज के लिए वह मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए। हृदय रोग विशेषज्ञों ने लालू को एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी। गुरुवार को लालू की एंजियोप्लास्टी की गई। सर्जरी सफल हुई है। सूत्रों की मानें तो दो दिन बाद आजेडी के मुखिया लालू को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

मुंबई में हुई लालू की एंजियोप्लास्टी

मिली जानकारी के मुताबिक, लालू को दिल से जुड़ी समस्याओं की शिकायत के बाद 10 सितंबर को मुंबई के सितंबर को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। हृदय रोग विशेषज्ञों की सलाह के बाद बीते बुधवार आरजेडी मुखिया की एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में एंजियोप्लास्टी की गई। एंजियोप्लास्टी सफल हुई है। ऐसे में लालू प्रसाद यादव को शुक्रवार या फिर शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

2014 में कराई थी महाधमनी वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी

इससे पहले साल 2014 में लालू प्रसाद यादव ने एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में छह घंटे लंबी महाधमनी वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाई थी। 2018 और 2023 में फॉलो-अप के लिए लालू ने अस्पताल का दौरा किया था। 10 सितंबर, 2024 लालू प्रसाद यादव को डॉक्टर संतोष डोरा और डॉ. तिलक सुवर्णा द्वारा एंजियोप्लास्टी के लिए एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में फिर से भर्ती कराया गया था, यहां पर बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

56 से अधिक बीमारियों से पीड़ित

बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव 56 से अधिक प्रकार की बीमारियों से पीड़ित हैं। दो साल पहले उनका किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। लालू ने सिंगापुर में नवंबर, 2022 में किडनी प्रत्यारोपण कराया था। यह किडनी उनकी दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी ने दान में दी थी, जोकि सिंगापुर में रहती हैं। लंबे समय से किड़नी संबंधी बीमारी से जूझने के बाद बेटी रोहिणी और डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए लालू प्रसाद यादव ने किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था।

जमानत पर हैं लालू
बाहर

बता दें कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला सहित कई मामलों में सजायाफ्ता हैं। लालू को चारा घोटाले के पांच मामलें में सजा हुई। वह कई महीनों तक जेल भी कटा चुके हैं। मगर कोर्ट ने लालू की सेहत को देखते हुए इलाज कराने के लिए जमानत की अनुमति दे दी, जिसके बाद वह जेल से बाहर हैं और अपनी कई गंभीर बीमारियों का इलाज करवा रहे हैं। हालांकि सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में लालू प्रसाद यादव की जमानत का विरोध भी दर्ज करा चुकी है। लालू को अलग अलग मामले में कोर्ट से कई सालों की सजा मिली हुई है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story