×

Priyanka Bharti: कौन हैं प्रियंका भारती, जिन्होंने लाइव डिबेट में फाड़ दिए मनुस्मृति के पन्ने

Priyanka Bharti: RJD की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती इन दिनों पूरे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में हैं।

Sonali kesarwani
Published on: 23 Dec 2024 1:57 PM IST (Updated on: 24 Dec 2024 12:41 PM IST)
Priyanka Bharti
X

Priyanka Bharti

Priyanka Bharti: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में हैं। अभी हाल ही में एक टीवी चैनल में लाइव डिबेट के दौरान उन्होंने मनुस्मृति के पन्नों को फाड़ दिया था। मनुस्मृति के पन्नों को फाड़ते हुए उन्होंने इसे महिला विरोधी किताब करार दिया। साथ ही प्रियंका भारती ने इसे फाड़ने और जलाने का भी समर्थन किया। प्रियंका भारती की लाइव डिबेट वाली वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कई लोगों ने उनका खुलकर समर्थन किया। वहीं कुछ लोगों ने प्रियंका को शारीरिक छति पहुंचाने और उनके खिलाफ नेरेटिव बनाना शुरू कर दिया।

टीवी डिबेट वाली वीडियो की अगर बात की जाए तो प्रियंका भारती ने उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी शेयर करते हुए लिखा, "आंबेडकर जैसा व्यक्ति भिक्षु आंबेडकर हो जाए तो किसी हिन्दू को सूतक नहीं लगने वाला... जहां बुद्ध स्वयं हार गए वहां अंबेडकर किस झाड़ की पत्ती है" ~सावरकर। प्रियंका भारती ने सावरकर की इस लाइन को लिखते हुए अपने पोस्ट में आगे फिर लिखा कि इसी सावरकर से प्रेरित अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान करने की जुर्रत की है। इनके भगवान मनु के मनुस्मृति को हर बार फाड़ुंगी।

जानें कौन है प्रियंका भारती?

प्रियंका भारती बिहार की रहने वाली है। ये खुद को प्रेरणादायक बहुजन महापुरुषों व महिलाओं - सावित्री-फातिमा-फुले की बेटी बताती है। प्रियंका भारती पेरियार और आंबेडकर की विचारधारा से काफी ज्यादा प्रेरित हैं। ये बाबू, कांशीराम, मुलायम सिंह यादव और लालू यादव को अपना आइडियल बताती हैं। इन सब के अलावा ये प्रसिद्ध बहुजन नेता कर्पूरी ठाकुर की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर करती है।

प्रियंका भारती की शिक्षा

प्रियंका भारती की बारहवीं तक की पढ़ाई उनके गाँव में ही हुई है। जिसके बाद इन्होने जेई मेंस क्लियर किया। और इन्हे इसके जरिये आईआईटी में जाने का भी मौका मिला था। लेकिन पैसों की कमी की वजह से ये आईआईटी में नहीं जा सकी। बाद में पढ़ाई के करने उन्होंने जेएनयू में एडमिशन लिया। जहाँ उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। इनके बारे में यह भी कहा जाता है कि इन्होने बारहवीं में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर पैसे कमाए थे और उससे ही अपनी पढाई की थी।

फिलहाल ये वर्तमान में PhD स्कॉलर है। साथ ही आरजेडी के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में सामाजिक लड़ाई लड़ते हुए पढ़ाई भी कर रहीं हैं। जेएनयू में ही, प्रियंका 2018 में गोदावरी में प्रेसिडेंट चुनी गईं थी। उसके बाद 2019 में उन्होंने फिर प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ा लेकिन ये चुनाव हार गई थी। लेकिन उस समय इनके भाषणों की खूब चर्चा हुई थी।



Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story